Stavan
Stavan
Aisa Mohi Kyo Na Adhogati

ऐसा मोहि क्यों ना अधोगति | Aisa Mohi Kyo Na Adhogati

Ravindra Sathe

Bhajan | Morning

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Aisa Mohi Kyo Na Adhogati by Stavan.co

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै,

जाको जिनवानी न सुहावै ॥टेक॥


वीतराग से देव छोड़कर, भैरव यक्ष मनावै

कल्पलता दयालुता तजि, हिंसा इन्द्रायनि वावै ॥

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै ॥१॥


रुचै न गुरु निर्ग्रन्थ भेष बहु, - परिग्रही गुरु भावै

परधन परतियको अभिलाषै, अशन अशोधित खावै ॥

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै ॥२॥


परकी विभव देख ह्वै सोगी, परदुख हरख लहावै

धर्म हेतु इक दाम न खरचै, उपवन लक्ष बहावै ॥

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै ॥३॥


ज्यों गृह में संचै बहु अघ त्यों, वनहू में उपजावै

अम्बर त्याग कहाय दिगम्बर, बाघम्बर तन छावै ॥

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै ॥४॥


आरम्भ तज शठ यंत्र मंत्र करि, जनपै पूज्य मनावै

धाम वाम तज दासी राखै, बाहिर मढ़ी बनावै ॥

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै ॥५॥


नाम धराय जती तपसी मन, विषयनि में ललचावै ।

दौलत सो अनन्त भव भटकै, ओरन को भटकावै ॥

ऐसा मोही क्यों न अधोगति जावै ॥६॥

© Red Ribbon Jain Bhajan

Listen to Aisa Mohi Kyo Na Adhogati now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।