Stavan
Stavan
Ab Saup Diya Is Jeevan Ko

अब सौप दिया इस जीवन को | Ab Saup Diya Is Jeevan Ko

Paras Gada

Stotra

Play Now

Lyrics of Ab Saup Diya Is Jeevan Ko by Stavan.co

(दोहा)

बीज राख फल भोगवे, ज्यों किसान जग-माँहिं |

त्यों चक्री-नृप सुख करे, धर्म विसारे नाहिं ||१||


(जोगीरासा व नरेन्द्र छन्द)

इहविधि राज करे नरनायक, भोगे पुण्य-विशालो |

सुख-सागर में रमत निरंतर, जात न जान्यो कालो ||

एक दिवस शुभ कर्म-संजोगे, क्षेमंकर मुनि वंदे |

देखि श्रीगुरु के पदपंकज, लोचन-अलि आनंदे ||२||


तीन-प्रदक्षिण दे सिर नायो, कर पूजा थुति कीनी |

साधु-समीप विनय कर बैठ्यो, चरनन-दृष्टि दीनी ||

गुरु उपदेश्यो धर्म-शिरोमणि, सुनि राजा वैरागे |

राज-रमा वनितादिक जे रस, ते रस बेरस लागे ||३||


मुनि-सूरज-कथनी-किरणावलि, लगत भरम-बुधि भागी |

भव-तन-भोग-स्वरूप विचार्यो, परम-धरम-अनुरागी ||

इह संसार-महावन भीतर, भरमत ओर न आवे |

जामन-मरन-जरा दव-दाहे, जीव महादु:ख पावे ||४||


कबहूँ जाय नरक-थिति भुंजे, छेदन-भेदन भारी |

कबहूँ पशु-परयाय धरे तहँ, वध-बंधन भयकारी ||

सुरगति में पर-संपति देखे, राग-उदय दु:ख होई |

मानुष-योनि अनेक-विपतिमय, सर्वसुखी नहिं कोई ||५||


कोई इष्ट-वियोगी विलखे, कोई अनिष्ट-संयोगी |

कोई दीन-दरिद्री विलखे, कोई तन के रोगी ||

किस ही घर कलिहारी नारी, कै बैरी-सम भाई |

किस ही के दु:ख बाहर दीखें, किस ही उर दुचिताई ||६||


कोई पुत्र बिना नित झूरे, होय मरे तब रोवे |

खोटी-संतति सों दु:ख उपजे, क्यों प्रानी सुख सोवे ||

पुण्य-उदय जिनके तिनके भी, नाहिं सदा सुख-साता |

यह जगवास जथारथ देखे, सब दीखे दु:खदाता ||७||


जो संसार-विषे सुख होता, तीर्थंकर क्यों त्यागे |

काहे को शिवसाधन करते, संजम-सों अनुरागे ||

देह अपावन-अथिर-घिनावन, या में सार न कोई |

सागर के जल सों शुचि कीजे, तो भी शुद्ध न होई ||८||


सात-कुधातु भरी मल-मूरत, चर्म लपेटी सोहे |

अंतर देखत या-सम जग में, अवर अपावन को है ||

नव-मलद्वार स्रवें निशि-वासर, नाम लिये घिन आवे |

व्याधि-उपाधि अनेक जहाँ तहँ, कौन सुधी सुख पावे ||९||


पोषत तो दु:ख दोष करे अति, सोषत सुख उपजावे |

दुर्जन-देह स्वभाव बराबर, मूरख प्रीति बढ़ावे ||

राचन-योग्य स्वरूप न याको, विरचन-जोग सही है |

यह तन पाय महातप कीजे, या में सार यही है ||१०||


भोग बुरे भवरोग बढ़ावें, बैरी हैं जग-जी के |

बेरस होंय विपाक-समय अति, सेवत लागें नीके ||

वज्र अगिनि विष से विषधर से, ये अधिके दु:खदाई |

धर्म-रतन के चोर चपल अति, दुर्गति-पंथ सहाई ||११||


मोह-उदय यह जीव अज्ञानी, भोग भले कर जाने |

ज्यों कोई जन खाय धतूरा, सो सब कंचन माने ||

ज्यों-ज्यों भोग-संजोग मनोहर, मन-वाँछित जन पावे |

तृष्णा-नागिन त्यों-त्यों डंके, लहर-जहर की आवे ||१२||


मैं चक्री-पद पाय निरंतर, भोगे भोग-घनेरे |

तो भी तनक भये नहिं पूरन, भोग-मनोरथ मेरे ||

राज-समाज महा-अघ-कारण, बैर-बढ़ावन-हारा |

वेश्या-सम लछमी अतिचंचल, याका कौन पत्यारा ||१३||


मोह-महारिपु बैरी विचारो, जग-जिय संकट डारे |

घर-कारागृह वनिता-बेड़ी, परिजन-जन रखवारे ||

सम्यक्-दर्शन-ज्ञान-चरण-तप, ये जिय के हितकारी |

ये ही सार असार और सब, यह चक्री चितधारी ||१४||


छोड़े चौदह-रत्न नवों निधि, अरु छोड़े संग-साथी |

कोटि-अठारह घोड़े छोड़े, चौरासी-लख हाथी ||

इत्यादिक संपति बहुतेरी, जीरण-तृण-सम त्यागी |

नीति-विचार नियोगी-सुत को, राज दियो बड़भागी ||१५||


होय नि:शल्य अनेक नृपति-संग, भूषण-वसन उतारे |

श्रीगुरु-चरण धरी जिन-मुद्रा, पंच-महाव्रत धारे ||

धनि यह समझ सुबुद्धि जगोत्तम, धनि यह धीरज-धारी |

ऐसी संपति छोड़ बसे वन, तिन-पद धोक हमारी ||१६||


(दोहा)

परिग्रह-पोट उतार सब, लीनों चारित-पंथ |

निज-स्वभाव में थिर भये, वज्रनाभि निरग्रंथ |

© Stavan.co

Listen to Ab Saup Diya Is Jeevan Ko now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
No suggestions available
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।