Stavan
Stavan
Bheru Sansaar Sagar Me

भेरू संसार सागर में | Bheru Sansaar Sagar Me

Sagar Sawant

Stavan

Play Now

Lyrics of Bheru Sansaar Sagar Me by Stavan.co

भेरू संसार सागर में (2)

सहारा एक ही तू मेरा (2)

मझदार फँसी नैयाँ (2)

अब तो बस एक किनारा तू (2)

भेरू संसार सागर में…


मृगजल को तो सर्वर माना

बुझी ना मन की आग (2)

मिथ्यात्वी देवों को है पूजा

ना पूजे वीतराग (2)

आया तेरे चरणों में (2)

अब तो तू तारणहार जो है

अब तो बस तारणहार है तू

भेरू संसार सागर में…


मुक्ति मार्ग का मैं अभिलाषी

ना है किसी का साथ (2)

आकुल व्याकुल मन तो मेरा

चाहता तेरा ही हाथ (2)

अंधियारे मार्ग में (2)

सहारा यात्री का तू है

सहारा यात्री का है तू

भेरू संसार सागर में…


तू निर्मोही सद्गुण सागर

मैं अवगुण भंडार (2)

साधना कर तू समकित पाया

मैं भटका संसार (2)

मोहन की नजरों में (2)

चमकता तेज सितारा है

चमकता तेज सितारा तू

भेरू संसार सागर में…

© Stavan.co

Listen to Bheru Sansaar Sagar Me now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।