Stavan
Stavan
Chaubis Tirthankar Aarti

चौबीस तीर्थंकर आरती | Chaubis Tirthankar Aarti

Dharmesh | Sonal

Aarti

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Chaubis Tirthankar Aarti by Stavan.co

अघ-हर श्री जिनबिंब मनोहर, चौबीस जिन का करो भजन,

आज दिवस कंचन सम उगीयो, जिन मंदिर में चलो सजन

अघ-हर..||1||


न्हवन स्थापना सहस्रनाम जप, अष्ट-विधार्चन पूजा रचन,

जयमाला आरती सुस्वर,स्तवन, सामायिक त्रिकाल पठन

अघ-हर …||2||


जय जय आरती सुरनर नाचत, आनहद दुंदुभी बाज बजन,

रत्न जड़ित कर-ताल मनोहर, ज्योति अनुपम धूम्र-तजन

अघ-हर…||3||


ऋषभ अजित सम्भव सुखदाता, अभिनंदन के नमूं चरण,

सुमति पद्मप्रभु ,देव सुपार्श्व, चन्द्रनाथ वपु शुभ्र वरण

अघ-हर….||4||


पुष्पदंत,शीतल श्रेंयास नमो, वासुपूज्य भव-तार-तरण,

विमल अनंत धर्म शान्ती जिन, कुन्थु अरह जिन जन्म-हरण

अघ-हर…||5||


अरु मल्लि मुनिसुव्रत, नमि नेमी, पार्श्वनाथ हत अष्ट करम,

नाथवंश, उन्नत कर सप्तम, अंतिम सन्मति देव शरण

अघ-हर…||6||


समवशरण की अगणित शोभा, बार सभा उपदेश धरन,

जीव उद्धारक, त्रिभुवन तारक, राय रंक की राख शरन।

अघ-हर…||7||


तीर्थंकर गुणमाल कण्ठकर, जाप जपो नित करो कथन,

देव शास्त्र गुरु विनय करो, ये तीन रतन को करो जतन।

अघ-हर…||8||


मूलसंघ पुष्पकरगच्छ मंडन, शांतिसेन गुरुपाद रचन,

भविजन भावे शिवसुख पावे, 'बगेरवाल' कहे लाड रतन।

अघ-हर…||9||

© Arihant Channel

Listen to Chaubis Tirthankar Aarti now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।