Stavan
Stavan
Hum Sab Jain Hai 2.0

हम सब जैन हैं 2.0 | Hum Sab Jain Hai 2.0

Vicky D Parekh

Latest | Jinshashan

Play Now

Lyrics of Hum Sab Jain Hai 2.0 by Stavan.co

समता, सेवा, साधना में,

जीवन अपना बिताते हैं।

सबसे अलग पहचान हमारी,

हम जैन कहलाते हैं।


अहिंसा परमो धर्म निभाएँ,

महावीर का पथ अपनाएँ।

किसी का दिल ना कभी दुखाएँ,

सब जीवों पर प्रेम लुटाएँ।


सत्य की राह पर चलता जाए,

शाकाहार को जो अपनाए।

कर्म से जीवन को महकाए,

सदा जो देश का मान बढ़ाए।


वही जैन है,

वही तो जैन है।

कर्म से जैन है,

धर्म से जैन है।


सदा प्रेम, सद्भाव से रहते,

अर्थव्यवस्था को बल देते।

परोपकार में आगे रहते,

सबसे ज़्यादा दान हैं देते।


जीव-दया को दिल में रखते,

गौशाला भी कई चलाते।

व्यवसायी बन उद्यम देते,

कम होकर भी हम दम रखते।


वीर के अनुयायी कहलाए,

शांति का संदेश सुनाए।

पर जब बात वतन की आए,

अभिनंदन बनकर तन जाए।


वही जैन है,

वही तो जैन है।

कर्म से जैन है,

धर्म से जैन है।


क्षमाशीलता, तप, संयमता,

मन में रखें भाव अहिंसा।

दर्शन, ज्ञान और चारित्र,

वीर ने दी है हमें ये शिक्षा।


हम हैं श्रमणों के उपासक,

अनेकांत की बात बताते।

१२ व्रत और नवतत्व यह,

मोक्ष मार्ग पे हैं ले जाते।


महत्त्व णमोकार का जाने,

जिनागम को माने।

जिनवाणी के मर्म को जाने,

अपनी आत्मा को पहचाने।


वही जैन है,

वही तो जैन है।

कर्म से जैन है,

धर्म से जैन है।

© Vicky D Parekh

Listen to Hum Sab Jain Hai 2.0 now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
No suggestions available
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।