
जय बोलो त्रिशला के वीर की | Jai Bolo Trishla Ke Veer Ki
Janam Kalyanak | Stavan

Lyrics of Jai Bolo Trishla Ke Veer Ki by Stavan.co
जय बोलो त्रिशला के वीर की,
जय जय बोलो प्रभु महावीर की |
आओ भक्तो चलें प्रभु दर्शन को,
मिलता है परम सुख अखियन को,
मेरे संग तुम भी गाओ रे,
महावीरा को ध्याओ रे |
सुर नर मुनि गायें यशगान जिनका,
करते हैं योगी सभी ध्यान जिनका,
जो हैं सब के सहारे, भक्तो के कष्ट निवारे,
ऐसे वीतरागी की महिमा सभी गाओ रे |
सिद्धार्थ त्रिशला की आँखों के तारे,
वर्द्धमान बन गए जगत उजियारे,
वैराग्य मन में था जागा राज सुख वैभव को त्यागा,
तप करने में चित लागा उसे ध्याओ रे |
जिसने अहिंसा सन्देश सुनाया,
जियो और जीने दो सबको बताया,
जिनकी वाणी मंगलकारी, भक्तो की नैय्या है तारी,
वीर की भक्ति के रंग में ही रंग जाओ रे |
© Jinswara
Listen to Jai Bolo Trishla Ke Veer Ki now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।