
जहाँ महावीर ने जन्म लिया | Jahan Mahavir Ne Janam Liya
Janam Kalyanak | Bollywood | Bhakti

Lyrics of Jahan Mahavir Ne Janam Liya by Stavan.co
जहाँ महावीर ने जन्म लिया, मैं गीत वहां के गाता हूँ |
जिसका कण-कण पावन है, मैं उस भू को शीश नवाता हूँ ||
थी चेत सुधि तेरस महान, अवतरित धरा पर वीर हुआ |
भूमण्डल पर छा गयी शांति, जब महावीर का जन्म हुआ |
इस पावन भू की महिमा सुन, मैं रोज रोज हर्षाता हूँ ||
सिद्धार्थ पिता का नौनिहाल, जग की आँखों का तारा था |
त्रिशला माँ के दिल से पूछो वो उनका राज दुलारा था |
उस वीर प्रभु की महिमा सुन, मैं नित-नित शीश झुकता हूँ ||
तुम जियो सभी को जीने दो, था धर्म यही जो बतलाया |
हिंसा से मुक्ति नहीं मिलती, ये सबके दिल में ठहराया |
उस वीर प्रभु की पूजा में, श्रद्धा के सुमन चढ़ाता हूँ ||
© Jinswara
Listen to Jahan Mahavir Ne Janam Liya now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।