मैं चन्दन बनकर तेरे | Mai Chandan Bankar Tere
Tirtheshrishi Marasa
Bhakti
Lyrics of Mai Chandan Bankar Tere by Stavan.co
सेवा पूजा कर नहीं पाया, हुं किस्मत का मैं मारा,
तेरे भक्तों के घर मे दादा मुझे देना जनम दोबारा..
मात-पिता मुझे ऐसे देना, जो तेरी ज्योत जलाते हो,
भाई-बहन मुझे ऐसे देना, जो तेरे दर पे आते हो..
पुत्र मुझे तू ऐसा देना, जो तेरी आंखों का तारा,
तेरे भक्तों के घर मे दादा मुझे देना जनम दोबारा..
दिल देना तो ऐसा देना, जो बस तुमसे प्यार करे,
हर सगे-संबंधी से भी ज्यादा, तुझपे वो ऐतबार करे..
इस दिल से जब भी निकलेगा, तेरा ही हो जयकारा,
तेरे भक्तों के घर मे दादा मुझे देना जनम दोबारा..
गली-मोहल्ला ऐसा देना, जहां पे तेरी भक्ति हो,
मेरे पड़ोसी ऐसे देना, जो तेरी चर्चा करते हो..
भक्ति मंडल मुझे ऐसा देना, जो मेरे संग में गाता हो,
तेरे भक्तों के घर मे दादा मुझे देना जनम दोबारा..
सेवा पूजा कर नहीं पाया, हुं किस्मत का मैं मारा,
तेरे भक्तों के घर मे दादा मुझे देना जनम दोबारा..
© Jain Devotiona
Listen to Mai Chandan Bankar Tere now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।