
मेरे महावीर झूले पलना | Mere Mahavir Jhule Palna
Hemlata | Pushpa Banerjee
Janam Kalyanak | Stavan

Lyrics of Mere Mahavir Jhule Palna by Stavan.co
मेरे महावीर झूले पलना, सन्मति वीर झूले पलना |
काहे को प्रभु को बनो रे पालना, काहे के लागे फुँदना |
रत्नो का पलना मोतियों के फुँदना, जगमग कर रहा अंगना |
ललना का मुख निरख के बोले, सूरज चाँद निकलना ||
कौन प्रभु को पलना झुलावे, कौन सुमंगल गावे |
देवीय आवें पलना झुलावे, देव सुमन बरसावें |
पालनहारे पलना झूले, बन त्रिशला के ललना ||
त्रिशला रानी मोदक लावे, सिद्धारथ हर्षावें |
मणि-मुक्ता और सोना-रूपा दोनों हाथ उठावें |
कुण्डलपुर से आज स्वर्ग का स्वाभाविक है जलना ||
निर्मल नैना निर्मल मुख पर, निर्मल हास् की रेखा |
यह निर्मल मुखड़ा सुरपति ने सहस नयन कर देखा |
निर्मल प्रभु का दर्श किये बिन भाव होये निर्मल ना ||
© Ravindra Jain
Listen to Mere Mahavir Jhule Palna now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।