
मेरे मन मंदिर में आन पधारो | Mere Man Mandir Me Aan Padharo
Janam Kalyanak | Stavan

Lyrics of Mere Man Mandir Me Aan Padharo by Stavan.co
मेरे मन मंदिर में आन पधारो महावीर भगवान |
भगवन तुम आनंद सरोवर, रूप तुम्हारा महा मनोहर |
निश-दिन रहे तुम्हारा ध्यान, पधारो महावीर भगवान ||
सुर किन्नर गणधर गुण गाते, योगी तेरा ध्यान लगाते |
गाते सब तेरा यशगान, पधारो महावीर भगवान ||
जो तेरी शरणागत आया, तूने उसको पार लगाया |
तुम हो दयानिधि भगवान, पधारो महावीर भगवान ||
भक्त जनों के कष्ट निवारे, आप तरें हमको भी तारें |
कीजे हमको आप सामान, पधारो महावीर भगवान ||
आये हैं हम शरण तिहारी, भक्ति हो स्वीकार हमारी |
तुम हो करुणा दयानिधान, पधारो महावीर भगवान ||
रोम रोम पर तेज तुम्हारा, भूमंडल तुमसे उजियारा |
रवि-शशि तुमसे ज्योतिर्मान, पधारो महावीर भगवान ||
© Yuki Jain Bhajan Katha
Listen to Mere Man Mandir Me Aan Padharo now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।