Stavan
Stavan
Navkar (Wo To Navkar Hai)

(नवकार) वो तो नवकार है | Navkar (Wo To Navkar Hai)

Rishabh Sambhav Jain (RSJ)

Latest | Song

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Navkar (Wo To Navkar Hai) by Stavan.co

काले घने अंधेरों में,

वो जलती ज्वाला है

कलयुग की धरती पे वो,

अमृत का प्याला है

जीवन आधार है,

अधर्म का संहार है,

रग रग में दौड़ता,

वो तो नवकार है


सरारा सरारा तेज़ हवाएँ,

घनन घनन घन काले बादरा,

भोर का पहला तारा है वो,

सृष्टि का सार है...

नदियाँ की धार है,

वीणा का तार है

रग रग में दौड़ता,

वो तो नवकार है


चरम चमकती धूप सा,

मृदंग की इक गूंज सा,

जैनों का मान है,

वो तो नवकार है

जिसके आगे पूनम चंदा,

फूल सुगंधित केसर वर्षा,

सूरज तारे सब फीके हैं,

सब फीके हैं...

अर्हंत सिद्ध सब शीश झुकाएँ,

रंक से राजा यही बनाए,

शीला पे इसके पद,

अब भी लिखे हैं

मानव की खोज नहीं,

ये तो चमत्कार है,

रग रग में दौड़ता,

वो तो नवकार है


नमो अरिहंताणं

नमो सिद्धाणं

नमो आयरियाणं

नमो उवज्झायाणं

नमो लोए सव्व साहूणं


अरिहंतों को... नमस्कार,

श्री सिद्धों को... नमस्कार,

आचार्यों को... नमस्कार,

उपाध्यायों को... नमस्कार

जग में जितने साधुगण हैं,

उन सबको वंदन बार बार,

अरिहंतों को... नमस्कार...

© Rishabh Sambhav Jain

Listen to Navkar (Wo To Navkar Hai) now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।