Stavan
Stavan
Pancham Kaal Me Jo Insaan

पंचम काल में जो इंसान | Pancham Kaal Me Jo Insaan

Diksha | Stavan

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Pancham Kaal Me Jo Insaan by Stavan.co

हो हो ... हो हो....

पंचम काल में जो इंसान, साधु बने वो महान् है

देवो से राजा से बड़ा जैन मुनि का मान् है २

हो हो.... हो हो...


सुख और भोग से राग के रोग से,

मिलन वियोग से रहे पड़े २

समता धारे - ममता त्यागे,

हर परेसाह से कहे सहे २

महाव्रत धारी ये अविकारी,

धन जिनका आगम ज्ञान है

पंचम काल में जो इंसान साधु बने वो महान है


मैत्री भावना, मंगल कामना

क्षमापना हर प्राणी से

तन मन वचन से जैन साधु

रखे इन्द्रियाँ निगरानी में

ना प्रमाद करें, ना विवाद करें,

समकित का देते कान है

पंचम काल में जो इंसान साधु बने वो महान है


सिद्धशिला को लक्ष्य में रखके

जयणा का पालन करे २

तप, जप योग से कर्म खपाते,

सदा ये पैदल ही चले

कुदरत के नियम नही तोड़े कभी,

पर हित जीवन का विधान है

पंचम काल में जो इंसान, साधु बने वो महान् है


भूख प्यास क्या? सर्दी गर्मी

या पीड़ा कोई तन मन की

ना आकुल ना व्याकुल होते,

आनन्द में करते भक्ति

नाकोड़ा दरबार प्रदीप नमे,

यह जैन मुनि वरदान है

पंचम काल में जो इंसान साधु बने वो महान है


देवो से राजा से बड़ा जैन मुनि का मान् है २

हो हो.... हो हो... हो हो.... हो हो....

© Ankita Shah

Listen to Pancham Kaal Me Jo Insaan now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।