
प्रभु नेम की धरती | Prabhu Nem Ki Dharti
Shailendra Chopra
Stavan
Lyrics of Prabhu Nem Ki Dharti by Stavan.co
प्रभु नेम की धरती...
प्रभु नेम की धरती
प्राणों से भी प्यारी है ये सभी को,
प्रभु नेम की धरती (2)
आ आ आ हो हो हो
गिरनार की धरती पर चलते ही,
जीवन भी पावन होता है
करुणा के सागर नेम प्रभु का प्रेम,
यहाँ बरसता है
कितनी यह पावन प्रतिमा है...
कितनी यह पावन प्रतिमा है
इसे देख के मन मुस्काता है
इसे देख के मन मुस्काता है
प्रभु नेम की धरती...
प्रभु नेम की धरती
प्राणों से भी प्यारी है ये सभी को,
प्रभु नेम की धरती
आ आ आ हो हो हो
जब पशुओं की पुकार को सुन,
इस धरती पर प्रभु आए हैं
इनकी करुणा से सभी जीव,
अभयदान को पाये है
हर कोई तुझ से प्रेम करे
हर कोई तुझ से प्रेम करे
तू मोक्ष मार्ग का दाता है,
तू मोक्ष मार्ग का दाता हे
प्रभु नेम की धरती...
प्रभु नेम की धरती
प्राणों से भी प्यारी है ये सभी को,
प्रभु नेम की धरती
आ आ आ हो हो हो
जो भक्ति भाव से आता है,
वह मनवांछित फल पाता हैं
दर्शन से पावन जीवन में,
वह सिद्ध गति को जाता है
में भी आया हूँ प्रभु यहाँ
में भी आया हूँ प्रभु यहाँ
अब तो मुझको स्वीकार करो
इस भव से मुझको पार करो
प्रभु नेम की धरती...
प्रभु नेम की धरती
प्राणों से भी प्यारी है ये सभी को,
प्रभु नेम की धरती
आ आ आ हो हो हो
© Yuki Jai
Listen to Prabhu Nem Ki Dharti now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।