Stavan
Stavan
Pankhida Tu UdKe Jana Pavapuri Re

पंखिड़ा तू उड़ के जाना पावापुरी रे | Pankhida Tu UdKe Jana Pavapuri Re

Bhakti | Adhyatmik

Play Now

Lyrics of Pankhida Tu UdKe Jana Pavapuri Re by Stavan.co

दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ।


सुख में प्रभुवर तेरी याद ना आयी,

दुःख में प्रभुवर तुमसे प्रीत लगाई ।

सारा दोष हैं मेरा, मैं करता हूं स्वीकार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ॥


मेरा तो क्या हैं, मैं तो पहले से हारा,

तुमसे ही पूछेगा ये संसार सारा ।

डूब क्यों नैय्या, तेरे रहते खेवनहार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ॥


सबकुछ लुटा, बस लाज बची हैं,

तुमपे ही बाबा मेरी आस बंधी हैं ।

सुना हैं तुम सुनते हो, हम जैसो की पुकार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ॥


जिसको बताया मैंने अपना फ़साना,

सबने बताया मुझको, तेरा ठिकाना ।

मेरी इस नैय्या के तुम ही हो खेवनहार,

मैंने तुमको माना हैं माता पिता परिवार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ॥


दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ॥

© Sourabh KadawatVaibhav Bagmar

Listen to Pankhida Tu UdKe Jana Pavapuri Re now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
No suggestions available
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।