
रूडा रंगीला 14 सपना | Ruda Rangila 14 Swapna
Sweta Gandhi
Janam Kalyanak | Stavan

Lyrics of Ruda Rangila 14 Swapna by Stavan.co
रूडा रंगीला सपना ,
देखे प्रभुवर मात,
आयी ऐसी अनुपम रात,
खुशी की है बात हो ओ ओ.......
जन्मेंगे परम दयालु जग के तारणहार
यह तो तीन लोक के नाथ
खुशी की है बात हो ओ ओ........
पहले सपने में देखा गजवर निराला,
मोह तीमिर हटावे ऋषभ सुहामना,
सिंह अनुपम देखा तीसरे सपने में ।।
चौथे लक्ष्मी जी वरदात
खुशी की है बात हो ।।
फूलो की माला और चन्द्र विशाला ,
उगता सूरज तेरे दूर अंधियारा ,
आठवें सपने मे ध्वजा लहराए-
होगा आतम का कल्याण हो
खुशी की है बात हो ।
मंगल कलश और पदम् सरोवर ,
ग्यारहवा जड़ा रत्नों से प्यारा रत्नाकर
देवविमान और जगमगते ये रत्न
चोदमे अग्नि की सौगात हो
खुशी की है बात हो ।
© Sweta Gandhi
Listen to Ruda Rangila 14 Swapna now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।