Stavan
Stavan
Saat Jatra Mashup (7 Yatra)

सात जात्रा मैशप | Saat Jatra Mashup (7 Yatra)

Piyush Shah | Jatin Bid | Prashant Shah | Ketan Dedhiya | Paras Gada | Devansh Doshi | Jainam Variya

Navkar Mantra

Play Now

Lyrics of Saat Jatra Mashup (7 Yatra) by Stavan.co

नवकार मंत्र है महामंत्र, इस मंत्र की महिमा भारी है।

आगम में कही, गुरुवर से सुनी, अनुभव में जिसे उतारी है ॥टेर॥


अरिहंताणं पद पहला है, अरि आरति दूर भगाता है।

सिद्धाणं सुमिरन करने से, मन इच्छित सिद्धि पाता है।

आयरियाणं तो अष्ट सिद्धि और नव निधि के भंडारी हैं ॥1॥


उवज्झायाणं अज्ञान तिमिर हर, ज्ञान प्रकाश फैलाता है।

सव्वसाहूणं सब सुखदाता, तन मन को स्वस्थ बनाता है।

पद पाँच के सुमरिन करने से, मिट जाती सकल बीमारी है ॥2॥


श्रीपाल सुदर्शन मेणरया, जिसने भी जपा आनंद पाया।

जीवन के सूने पतझड़ में, फिर फूल खिले सौरभ छाया।

मन नंदन वन में रमण करे, यह ऐसा मंगलकारी है ॥3॥


नित नई बधाई सुने कान, लक्ष्मी वरमाला पहनाती।

अशोक मुनि जयविजय मिले, शांति प्रसन्नता बढ़ जाती।

सम्मान मिले, सत्कार मिले, भव-जल से नैया तारी है ॥4॥

© Dharmadisha

Listen to Saat Jatra Mashup (7 Yatra) now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
No suggestions available
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।