
शंखेश्वर का नाथ है | Shankheshwar Ka Nath Hai
Shantilal Shah
Bollywood | Stavan

Lyrics of Shankheshwar Ka Nath Hai by Stavan.co
शंखेश्वर का नाथ है हमारा तुम्हारा
हो शंखेश्वर का नाथ है हमारा तुम्हारा
इस तीरथ में जो भी आये
मिले न जनम दुबारा… शंखेश्वर का…
कान में कुंडल डोले.. मस्तक मुगट सुहाये
कैसी सुंदर काया.. भक्तो के मन भाये
मन की ईच्छा पूरी होवे.. आये द्वार तिहारा
शंखेश्वर का…
मुक्ति से भक्ति प्यारी.. कहते ज्ञानी ध्यानी
इसके चरणकमल में.. बीते सारी जिंदगानी
सच्चे दिलसे ध्यान लगा दो.. होवे वारान्यारा
शंखेश्वर का…
इस तीरथ के कंकर.. पथ्थर हम बन जाये
भक्तो हम पर चलकर.. दर्शन तेरा पाये
अंतिम ईच्छा पूरी होवे.. जीवन हो सुखकारा
शंखेश्वर का…
शंखेश्वर का पारस लीला अजब दीखाता
इसके चरण में जो भी आये, बेडा पार लगाता
राय और रंक को भी तारे, जग के तारणहारा
शंखेश्वर का…
© Stavan.co
Listen to Shankheshwar Ka Nath Hai now!
Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें
जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।