Stavan
Stavan
Simandhar Swami Arihant Gyani

सीमंधर स्वामी अरिहंत ज्ञानी | Simandhar Swami Arihant Gyani

Bollywood | Stavan

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Simandhar Swami Arihant Gyani by Stavan.co

सीमंधर स्वामी अरिहंत ज्ञानी

आपकी शरण मे हम आ रहे है

भरतक्षेत्र से जानी,महाविदेह भूमि

आपकी शरण मे हम आ रहे है…

आपकी शरण मे हम आ रहे है…


देखेंगे चौथा आरा हम

होंगे साक्षात जिन दर्शन

चौतीस अतिशय,निहारेंगे हम भी

500 धनुष ऊंचा कद

अष्ठ प्रतिहार्य भी गजब

भक्ति देवों की जानेंगे हम भी

त्रिभुवन ज्ञानी,जगत के स्वामी

आपकी शरण मे हम आ रहे है… १


समवसरण में बैठेंगे,

चौमुखी वाणी सुन लेंगे

समकित अमृत पियेंगे हम भी

होंगे गणधरों के दर्शन,

12 पर्षदाओ के संग

आत्म स्तिथि अपनी परखेंगे हम भी

सुधारस वाणी,सुने सभी प्राणी

आपकी शरण मे हम आ रहे है… २


प्रभु वाणी श्रवण करके हम

प्रभु के श्रमण बनके हम

गुणस्थानों की सीढ़ियां चढ़ेंगे

महाव्रतों का पालन करके

निकाचित कर्म क्षय करके

प्रभु किरपा से केवली बनेंगे

दस लाख केवली, अरब साधु साध्वी

आपकी शरण मे हम आ रहे है… ३


अब हमने ये ठाना है

हमे महाविदेह आना है

अंतर की अर्जी प्रभु सुन लेना

गुरु राजेन्द्र सूरी सूखकर

जयंत सेन सूरी मधुकर

चारित्र रत्न प्रदीप को देना

मुक्ति के स्वामी,करुणा के दानी

आपकी शरण मे हम आ रहे है… ४

© Pradeep M Dhalawat

Listen to Simandhar Swami Arihant Gyani now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Contribute to the biggest Jain's music catalog

Over 10k people from around the world contribute to creating the largest catalog of lyrics ever. How cool is that?

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।