Stavan
Stavan
Shri Siddhachakra Ka Path Karo Din Aath

श्री सिद्धचक्र का पाठ करो दिन आठ | Shri Siddhachakra Ka Path Karo Din Aath

Kanishka

Stotra

Play Now

Lyrics of Shri Siddhachakra Ka Path Karo Din Aath by Stavan.co

श्री सिद्धचक्र का पाठ करो, दिन आठ,

ठाठ से प्रानी, फल पायो मैना रानी ||

मैना सुन्दरि इक नारी थी, कोढ़ी पति लख दु:खियारी थी,

नहिं पड़े चैन दिन रैन व्यथित अकुलानी |

फल पायो मैना रानी ||१||


जो पति का कुष्ठ मिटाऊँगी, तो उभयलोक सुख पाऊँगी,

नहिं अजा गल-स्तन वत् निष्फल जिन्दगानी |

फल पायो मैना रानी ||२||


एक दिवस गई जिन मंदिर में, दर्शन कर अति हरषी उर में,

फिर लखे साधु निर्ग्रन्थ दिगम्बर ज्ञानी |

फल पायो मैना रानी ||३||


बैठी कर मुनि को नमस्कार, निज निन्दा करती बार-बार,

भर अश्रु नयन कहि मुनि सों दु:खद कहानी |

फल पायो मैना रानी ||४||


बोले मुनि पुत्री! धैर्य धरो, श्री सिद्धचक्र का पाठ करो,

नहिं रहे कुष्ठ की तन में नाम निशानी |

फल पायो मैना रानी ||५||


सुन साधु वचन हरषी मैना, नहिं होंय झूठ मुनि के बैना,

करके श्रद्धा श्री सिद्धचक्र की ठानी |

फल पायो मैना रानी ||६||


जब पर्व-अठाई आया था, उत्सव-युत पाठ कराया था,

सब के तन छिड़का यंत्र-न्हवन का पानी |

फल पायो मैना रानी ||७||


गंधोदक छिड़कत वसु दिन में, नहिं रहा कुष्ठ किंचित् तन में,

भई सात शतक की काया स्वर्ण समानी |

फल पायो मैना रानी ||८||


भव-भोग भोगि योगीश भये, श्रीपाल कर्म हनि मोक्ष गये,

दूजे भव मैना पाई शिव रजधानी |

फल पायो मैना रानी ||९||


जो पाठ करें मन वच तन से, वे छूट जायँ भव बंधन से,

मक्खन मत करो विकल्प कहे जिनवाणी |

© Jain Bhajans

Listen to Shri Siddhachakra Ka Path Karo Din Aath now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।