Stavan
Stavan
Tune Khoob Diya Bhagwan

तुने खुब दिया भगवान | Tune Khoob Diya Bhagwan

Roopesh Jain

Latest | Bollywood | Bhakti | Stavan

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Tune Khoob Diya Bhagwan by Stavan.co

मांगते ही रहते तुझसे, सांझ सवेरे,

हाथ ये फैले रहते, सामने तेरे,

तुने खुब दिया भगवान, तेरा बहोत बड़ा एहसान,

तेरा बहोत बड़ा एहसान, तुने खुब दिया भगवान.......


याद हैं मुझे वो दिन, खाली जेब थी मेरी,

दर दर भटकता था मैं, दर दर भटकता,

गैरो की क्या कहुं, अपनो की आंखों में,

रह रह खटकता था मैं, रह रह खटकता,

चारो तरफ थे मेरे, गम के अंधेरे,

आखिर में आया दादा काम तु मेरे,

तुने खुब दिया भगवान, तेरा बहोत बड़ा एहसान,

तेरा बहोत बड़ा एहसान, तुने खुब दिया भगवान..


मांगना मैं छोड़ दु, हो नहीं सकता प्रभु,

आदत ना जाए मेरी, आदत ना जाए,

और तुझसे लेने में मुझको कभी,

लाज ना आए दादा, लाज ना आए,

दबा जा रहा हुं मैं तो, कर्ज में तेरे,

एहसान कितने दादा, मुझपे हैं तेरे,

तुने खुब दिया भगवान, तेरा बहोत बड़ा एहसान,

तेरा बहोत बड़ा एहसान, तुने खुब दिया भगवान..


लायक नहीं था मैं, इतने के लिए प्रभु,

जितना दिया हैं तुने, जितना दिया हैं,

सुने से जीवन मे, तुने खुशनसीबी का,

रंग भर दिया हैं दादा, रंग भर दिया हैं,

खाली मुझे दर से, तु कभी ना लौटाना,

इतना हंसाया तुने, अब ना रुलाना,

तुने खुब दिया भगवान, तेरा बहोत बड़ा एहसान,

तेरा बहोत बड़ा एहसान, तुने खुब दिया भगवान..

© Stavan.co

Listen to Tune Khoob Diya Bhagwan now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Contribute to the biggest Jain's music catalog

Over 10k people from around the world contribute to creating the largest catalog of lyrics ever. How cool is that?

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।