Stavan
Stavan
Vandan Vairagi Abhinandan Vairagi (Vairagi Ko Vandan)

वंदन वैरागी अभिनंदन वैरागी (वैरागी को वंदन) | Vandan Vairagi Abhinandan Vairagi (Vairagi Ko Vandan)

Vicky D Parekh

Diksha | Song

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Vandan Vairagi Abhinandan Vairagi (Vairagi Ko Vandan) by Stavan.co

सैयम सैयम,

जय हो सैयम सैयम (2)


विजय तिलक कर निकल पड़े वो,

विजय तिलक कर निकल पड़े वो,

आत्मोधर के मार्ग पे,

कर स्वीकार प्रवज्या पाया,

सुख संसार को त्याग के।


किया समर्पण निज आत्म का,

राग द्वेष को छोड़ के,

गुरु चरणों में किया बसेरा,

स्वार्थी बंधन तोड़ के।

मुस्काते चेहरे से अपने,

राह कठिन अपनाई,

करते लाखों वंदन तुमको,

देते आज बधाई।

वंदन वैरागी, अभिनंदन वैरागी (2)

मोक्ष मार्ग पे कदम बढ़ाए,

देखो वैरागी।

वंदन वैरागी, अभिनंदन वैरागी।


तीर्थंकर के पथ पर चल तुम,

तीर्थंकर बन जाना।

महावीर के सभी संकल्पों,

को दिल से अपनाना।

सहज भाव से करना तुम,

निर्जरा अपने कर्मों की।

साधना करके आत्मा से,

परमात्मा बन जाना।

गर्व से देखो आज हमारी,

आंखें ये भर आईं,

करते लाखों वंदन तुमको,

देते आज बधाई।

वंदन वैरागी, अभिनंदन वैरागी (2)

मोक्ष मार्ग पे कदम बढ़ाए,

देखो वैरागी।

वंदन वैरागी, अभिनंदन वैरागी।


आचार्य विमर्श सागर के,

कर कमलों से होगी दीक्षा।

वीशु दीदी संग 13 दीक्षार्थी,

करेंगे धर्म समीक्षा।

होगी पावन विमर्श उत्सव पे,

भारत की राजधानी।

सैयम की स्याही से संयमी,

लिखेंगे नई कहानी।

महावीर कुलवंश की तुमने,

आज है शान बढ़ाई।

करते लाखों वंदन तुमको,

देते आज बधाई।

वंदन वैरागी, अभिनंदन वैरागी (2)

मोक्ष मार्ग पे कदम बढ़ाए,

देखो वैरागी।

वंदन वैरागी, अभिनंदन वैरागी।

© Vicky D Parekh

Listen to Vandan Vairagi Abhinandan Vairagi (Vairagi Ko Vandan) now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।