Stavan
Stavan
Wo Hai Na

वो है ना | Wo Hai Na

Rishabh Sambhav Jain (RSJ)

Song

Play Now

Lyrics of Wo Hai Na by Stavan.co

जो सपने टूटे, जो अपने रूठे

जब वो है तो फिर कैसी? है फ़िक्र

भले कोई भी, तुझे न समझे

तुझसे भी ज़्यादा उसको है ख़बर

दुनिया में कोई साथ हो चाहे न हो

दुनिया में कोई साथ हो चाहे न हो

तुमपे करेगा जान निसार वो है ना

किसका है ये तुमको? इंतज़ार वो है ना

देख लो उधर भी एक बार वो है ना

खामोश है पर, वो है सब कुछ देखता

तुमसे भी ज़्यादा, वो तुम्हारा सोचता

तुमको मिलेगा सारा प्यार वो है ना

किसका है ये तुमको? इंतज़ार वो है ना

देख लो उधर भी एक बार वो है ना


ये तेरे आँसू, हाँ मोती से हैं

इनको बेकार में यूँ ही न गँवा

जो अपने ग़म को, उसे सौंपे हैं

वो बन जाता फिर खुद ही है दवा

चाहे तेरा दिल, ये ज़माना तोड़ दे

चाहे तेरा दिल, ये ज़माना तोड़ दे

उसपे तू करना, ऐतबार वो है ना

किसका है ये तुमको? इंतज़ार वो है ना

देख लो उधर भी एक बार वो है ना

© Rishabh Sambhav Jain

Listen to Wo Hai Na now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।