Stavan
Stavan
Zino Zino Ude Re Gulal

झिनो झिनो उडे रे गुलाल | Zino Zino Ude Re Gulal

TapasyaZZU | Bhakti

Play Now

Lyrics of Zino Zino Ude Re Gulal by Stavan.co

मंगल - मंगल होय जगत् में, सब मंगलमय होय ।

इस धरती के हर प्राणी का, मन मंगलमय होय ।।


कहीं क्लेश का लेश रहे ना, दु:ख कहीं भी होय।

मुन में चिन्ता भय न सतावे, रोग-शोक नहीं होय।।

नहीं बैर अभिमान हो मन में, क्षोभ कभी नहीं होय ।

मैत्री प्रेम का भाव रहे नित मन मंगलमय होय ||१||

मंगल - मंगल ......


मन का सब संताप मिटे अरू, अन्तर उज्ज्वल होय।

रागद्वेष औ मोह मिट जावे, आतम् निर्मल होय।।

प्रभु का मंगल गान करें सब, पापों का क्षय होय।

इस जग के हर प्राणी का हर दिन, मंगलमय होय ||१||

मंगल - मंगल ......


गुरु हो मंगल, प्रभु हो मंगल, धर्म सुमंगल होय।

मात-पिता का जीवन मंगल, परिजन मंगल होय।।

जन का मंगल, गण का मंगल, मन का मंगल होय।

राजा-प्रजा सभी का मंगल, धरा धर्ममय होय ||3||

मंगल - मंगल ......


मंगलमय हो प्रात हमारा, रात सुमंगल होय।

जीवन के हर पल हर क्षण की बात सुमंगल होय।।

घर-घर में मंगल छा जावे, जन-जन मंगल होय।

इस धरती का कण-कण पावन औ मंगलमय होय ||४||

मंगल - मंगल ......


दोहा

सब जग में मंगल बढे, टले अमंगल भाव ।

है प्रमाण की भावना सबमें हो सद्-भाव ||

© Muni Shri 108 Praman Saga

Listen to Zino Zino Ude Re Gulal now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
No suggestions available
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।