Shri 1008 Dharmnath Ratanmayi Tees Choubisi Digamber Jin Mandir, Gopal Nagar, Gurugram (Haryana)
Gopal Nagar, Gurugram, HARYANA
Temple History
Digamber Jain Temple in Gopal Nagar, Gurugram श्री 1008 धर्मनाथ रत्नमयी तीस चौबीसी दिगम्बर जैन मंदिर गुरुग्राम (हरियाणा) में गोपाल नगर में स्थित है। बताया जाता है कि स्थानीय जैन निवासी श्री उदय सिंह जैन पुत्र श्री होशियार सिंह जैन के मन में विचार आया कि साधु महाराज जी के निवास के लिए कोई पर्याप्त जगह नहीं है। तो उन्होंने अपने गोपाल नगर में स्थित मकान में से 150 गज का एक भूखंड मंदिर जी के और साधु निवास के लिए दान में दे दिया। उस समय आचार्य रत्न श्री 108 बाहुबली सागर महाराज जी के परम शिष्य सम्मेद शिखर शिरोमणी, आजीवन जल के त्यागी पट्टाचार्य श्री 108 धर्मानन्द सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पाशर्वसेन सागर जी महाराज का चातुर्मास गोपाल नगर में हुआ। उनकी प्रेरणा एवं जैन समाज के प्रयास से मंदिर जी का निर्माण किया गया। मंदिर जी की वेदी प्रतिष्ठा भी मुनि महाराज जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई है। मंदिर जी का नाम रत्नमयी तीस चौबीसी दिगम्बर जैन मंदिर इसलिए रखा गया क्योकि मंदिर जी की मूलवेदी को समवशरण का आकर दिया गया है। समवशरण में रत्नमयी तीस चौबीसी अर्थात 720 रत्नो से निर्मित भगवान जिनेन्द्र जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। समवशरण के ऊपर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी प्रतिमा मूलनायक के रूप में विराजमान है। हरियाणा व गुरुग्राम का यह एक ऐसा अद्वितीय मंदिर है, जहाँ समवशरण के ऊपर तीस चौबीसी विराजमान है। मंदिर जी में ही माता पद्मावती एवं क्षेत्रपाल बाबा जी की अन्य वेदिया स्थापित है। मंदिर जी में आचार्य श्री 108 धर्मानन्द सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पार्श्वसेन जी की स्मृति में गुरु वेदी का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में शुद्ध जल के लिए जीवाणी यंत्र का निर्माण का गया है। जिसके शुद्ध जल से प्रतिमाओं पर अभिषेक होता है। मंदिर जी में प्रतिदिन नियमित रूप से जैन श्रावक आकर पूजा-प्रक्षाल एवं अभिषेक किया करते है।
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 6
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Gurugram Railway Station
By Air
Air: Delhi Airport
By Road
Gurugram is well connected through National Highway 48
Location on Map
Nearby Temples in Gurugram
Shri 1008 Bhagwan Adinath Digamber Jain Atishay Ks...
Ranila
Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, 1950-52...
Sector 16
Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, Jacobpu...
Sector 12
Shri 1008 Muni Suvratnath Digamber Jain Mandir, DL...
Sector 25
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।