






Shri 1008 Neminath Digamber Jain Mandir, Neminath Katla, Nainwa, District - Bundi (Rajasthan)
Nainwa, Bundi, RAJASTHAN
Temple History
आज से लगभग 6- 7साल पहले बनेटा( टोंक) निवासी श्रेष्ठि श्रावक श्री स्वरूप चंद जी, नेमिचंद जी, जितेंद्र कुमार जी , अभिषेक कुमार जी कंसल परिवार ने अपने निर्लिप्त भाव से नैनवाँ शहर मे मंदिर बनाने का निर्णय लिया। बहुत अल्प अवधि 06 माह मे मंदिर जी का निर्माण करवाया। तन, मन, धन समर्पित का अनूठा उदाहरण देख सब ही आश्चर्य चकित है। सकल दिगम्बर समाज नैनवाँ के सहयोग से भव्य पंचकल्याणक मुनि 108 विश्रांत सागर जी के सानिंद्धय एवम प्रातिष्ठाचार्य महान पंडित श्री नरेश कुमार जी कंसल हस्तिनापुर वालेके तत्वावधान मे नैनवाँ की धरती पर 24 मई से 28मई 2015 मे संपन्न हुआ। भगवान 1008 श्री नेमिनाथ जी की अतिशयकारी प्रतिमा जी विराजमान हुई। एवम गगन चुम्बी 41फिट ऊँचा मानसंतभ जो नैनवाँ के मंदिरो मे पहला है और इसमेआठ प्रतिमा विराजित है। मान संतभ के पुण्यार्जक बन श्री मोहन लाल कमल कुमार मारवाड़ा धर्म लाभ प्राप्त किया। मंदिर जी के साथ ही संत भवन एवम उपयोगी कक्ष भी बने हुए है। मंदिर जी मे बने सिंह द्वार के पुण्यार्जक श्री रमेश चंद , ललित कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार मित्तल ( कागला) है। तब से ले कर आज तक नैनवाँ समाज के श्रावक श्राविकाये नित्य पूजा अर्चना जिन अभिषेक एवम शांति धारा बहु भक्ति भाव से कर रहे है। अब तक ना जाने कितनी ही बार छोटे बड़े विधानों का आयोजन हो चुका है। वर्तमान मे आर्यिका 105 विशेष मति माता जी ससंघ चतुर्मास कर रही है। जिनकी कलश स्थापना 5जुलाई 2020 को भव्य कार्य क्रम के साथ सम्पन्न हुई। मंदिर जी मे सेवक के रूप मे कार्य रात श्री कमलेश एवम इसकी माता श्रीमती बिमला बाई बड़ी श्रद्धा और निष्ठा से का करती हैं श्री कमलेश ने बताया कि हम दोनो मा बेटे इस मंदिर के लिए समर्पित भाव से काम करते है। मंदिर जी मे भगवान पारस नाथ के मोक्ष कल्याण पर विधान का आयोजन आर्यिका 105 विशेष मति माताजी के सानिंध्य मे लाडू समर्पित किया गया। श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, नेमिकटला नैनवाँ मे व्यवस्था के सजग प्रहरी श्री कमल कुमार, श्री प्रवीण कुमार श्री कैलाश चंद जी एवम श्री मोहन लाल जी ने अपनी व्यापारिक व्यस्तता के बाद भी मंदिर जी के हर कार्य क्रम से जुड़े रहते है। मंदिर जी की जानकारी देकरअपनी धार्मिक आस्था प्रकट की आभार : श्री बाबू लाल जी पाटोदी, नैनवा (Mobile No. – 8432728210)
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Rail -Indergarh Railway Station (25 Km)
By Air
Air - Jaipur Airport
Location on Map
Nearby Temples in Bundi
Shri Digamber Jain Atishay Shetra, Shri Parshwanat...
Khania Ji
Shri 1008 Shri Adinath Digamber Jain Mandir Atisha...
Bhusawar
Shri Adinath Digamber Jain Mandir, Malpura, Distri...
Malpura
Shri Digamber Jain Mandir, Chandsen, District - To...
Chandsen
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।