




Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, Kaserat Bazar, Tajganj, Agra (U.P.)
Tajganj, Agra, UTTAR PRADESH
Temple History
पं. भगवतीदास ने सुल्तानपुर की जिस चिन्तामणि पार्श्वनाथ की प्रतिमा का उल्लेख किया है। विश्वास किया जाता है कि वह प्रतिमा ताजगंज आगरा जैन मंदिर में विराजमान है। यह प्रतिमा यहाँ मूलनायक है। पालिशदार कृष्ण पाषाण की इस प्रतिमा की आवगाहना सवा दो फुट है। यह पद्यासन मुद्रा में है। इसकी प्रतिष्ठिता संवत् 1677 फागुन सुदी 3 बुधवार को की गई थी। पं. बनारसीदास, पं. भूधरदास आदि प्रतिदिन इसकी पूजा उपासना करते थे। उस काल से ही इसकी बड़ी ख्याति थी और लोग यहां के दर्शन को आते हैं । कविवर बनारसीदास ने कई स्थानों पर इस प्रतिमा के महात्म्य का वर्णन किया है। उन्होंने चिन्तामणि पार्श्वनाथ की एक स्तृति की भी रचना की हैं। जो इस प्रकार है:– चिन्तामणि स्वामी सांचा साहिब मेरा। शोक हरै तिहुँलोक को उठ लीजउ नाम सवेरा।। विम्ब विराजत आगरे धिर थान थयो शुभ बेरा। ध्यान धरै विनती करै बनारसि बन्दा तेरा।। इससे ज्ञात होता है कि बनारसीदास जैसे अध्यात्म रसिक व्यक्ति भी जिस प्रतिमा को तीनों लोको का शोक हरने वाली बताते है वह कितनी चमत्कार पूर्ण होगी। कविवर भूधरदास ने भी इस चिन्तामणि पार्श्वनाथ की प्रतिमा की एक स्तुति रची है। उसमें वे कहते है—- सुख करता जिनराज आजलो हिय न आये। अब मुझ माथे भाग चरन चिन्तामणि पाये।। श्रीपसिदेव के पदकमल हिये धरत विनसै विघन। छुटै अनादि बन्धन बेधे कौन कथा विनसै विघन।। वस्तुतः यह प्रतिमा इतनी मनोरम है कि इसके दर्शन करने मात्र से मन में भक्ति की तरंगे आन्दोलित होने लगती है। सम्पर्क सूत्र - संजय कुमार जैन महा मंत्री 9368594060
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: – Agra Railway Station
By Air
Airport: – Agra
By Road
It is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Agra
Digamber Jain Tirth, Shri Rishbhanchal Dhyan Yog K...
Morta
Shri Rishabh Dev Digamber Jain Mandir, Rishabh Par...
Indirapuram
Shri 1008 Suparshvnath Digamber Jain Mandir, Gher ...
Gher Khokhal
Shri Digamber Jain Bada Mandir, Bada Mohalla, Firo...
Firozabad
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।