




Shri 1008 Shamaria Parshvnath Digamber Jain Atishaya Kshetra, Decha (Obri), District-Dungarpur (Rajasthan)
Decha Obri, Dungarpur, RAJASTHAN
Temple History
ऐसे विशाल चमत्कारी 1400 वर्ष प्राचीन प्रतिमा एवं मंदिरजी के , जो राजस्थान के डूंगरपुर जिले के डेचा (ओबरी) गांव में स्थित हैं। श्री 1008 आदिनाथ एवं पार्श्वनाथ शिखर बंद दो मंदिर जी, श्री 1008 शामरिया पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र, डेचा । मंदिरजी का इतिहास :- लोकोक्तियों के अनुसार भगवान आदिनाथ की प्रतिमा डेचा गाँव के एक कुँए से प्राप्त हुई थी, प्राप्त हुई प्रतिमा खंडित थी, फिर भी भाविकों ने उसे जिनालय में विराजमान कर दी। एक दिन ओबरी के जैन पाठशाला के पंडित मगनलाल जी दर्शनार्थ पहुचे, उन्होंने श्रावको को समझाया कि खंडित प्रतिमा पूजनीय नहीं होती हैं। इसे विसर्जित कर दिया जाये। उसी रात को पंडित जी निन्द्रित अवस्था में खांट से गिरे मानो उन्हें किसी ने उठाकर पटका हो। तदुपरांत पंडित जी ने एक स्वप्न देखा की भगवान आदिनाथ उन्हें संकेत दे रहे है, गुड़ और घी को मिलाकर उसमे मूर्ति रख दो, मूर्ति का सिर और धड़ पुनः जुड़ जाएगा। दूसरे दिन पंडित जी ने समाज के सामने घटना का उल्लेख किया और मूर्ति को गुड़ और घी में रखने का प्रस्ताव रखा । आश्चर्य यह है कि मूर्ति का सिर और धड़ पुनः जुड़ गए। आज भी प्रतिमा पर जुड़े होने के निशान स्पष्ट दिखाई देते है । मंदिर जी में विराजित प्रतिमा जी :- 1 श्री 1008 आदिनाथ भगवान (अतिशयकारी) 2. श्री 1008 शामरिया पार्श्वनाथ भगवान (चमत्कारी) 3. श्री 1008 महावीर भगवान 4. श्री 1008 शांतिनाथ भागवान मंदिर तक पहुचने का मार्ग - डूंगरपुर (राज.) से 35 किमी. , उदयपुर (राज.) से 145 किमी, अहमदाबाद (गुज.) से 200 किमी, सागवाड़ा (राज.) से 15 किमी, बांसवाड़ा (राज.) से 100 किमी । सिद्धांत चक्रवर्ती तपस्वी सम्राट आचार्य 108 श्री सन्मति सागर जी महाराज के अशीर्वाद से एवं परम पूज्य विदुषी गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री सौभाग्यमति माताजी की प्रेरणा से यहाँ पर भव्य जिन मानस्तम्भ, भव्य सिंह द्वार, गुरु मंदिर, संत भवन, वातानुकूलित धर्मशाला, सुविधायुक्त भोजनशाला एवं जिन वेदियों के निर्माण का कार्य चल रहा है। समीपवर्ती अतिशय क्षेत्र - श्री 1008 भगवान श्रेयांसनाथ दिगम्बर जैन बावन 52 जिनालय महामेरु मन्दिरजी आँतरी (चमत्कारी कलिकुंड 1008 श्री पार्श्वनाथजी - ऋषिमंडल यंत्रजी अतिशय क्षेत्र), जिला - डूंगरपुर (राजस्थान) (दुरी - 10 Km) [विशेष - संसार का सबसे विशाल ऋषि मंडल यंत्रजी पाषाण पर 2100 वर्ष प्राचीन]
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Dungarpur Railway Station
By Air
Air: Jodhpur Airport
By Road
It is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Dungarpur
Shri Digamber Jain Atishay Shetra, Shri Parshwanat...
Khania Ji
Shri 1008 Shri Adinath Digamber Jain Mandir Atisha...
Bhusawar
Shri Adinath Digamber Jain Mandir, Malpura, Distri...
Malpura
Shri Digamber Jain Mandir, Chandsen, District - To...
Chandsen
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।