






Shri Adinath Jain Shwetamber Tirth, Bibrod, District - Ratlam (M.P.)
Bibrod, Ratlam, MADHYA PRADESH
Temple History
Shwetamber Jain Tirth in Bibrod, Ratlam श्री श्वेतांबर जैन तीर्थ बिबड़ोद रतलाम यतियों द्वाराअपनी मंत्रशक्ति से उड़ाया गया रतलाम का देवविमान जैसा दर्शनीय तीर्थ स्थल बिबड़ोद जैन तीर्थ जन जन की आस्था का केन्द्र है। यह तीर्थ मुनिसुव्रतस्वामी के शासनकाल का मंदिर है। इसे जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक होने का दर्जा प्राप्त है। मंदिर में आदिनाथ भगवान की श्याम वर्ण की पद्मासन मुद्रा की 2.49 फीट ऊंची प्रतिमा है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर 13वीं शताब्दी से भी पहले से अस्तित्व में है। तथा इसी तीर्थ पर माता सीता द्वारा ओलीजी तप की आराधना की गई थी। इस तीर्थ में बालुरेत से बनी आदेश्वर परमात्मा की प्रतिमा विद्यमान है। जिनके दर्शन का लाभ- भगवान महावीर, सिद्धसेन दिवाकर, आर्य रक्षित सूरि, चण्डप्रघोत, उदयन राजा, सम्प्रति राजा, मानतुंग सुरि, सागरानंद सूरि, विजयानंद सूरि, रामचंद्र सूरि, भुवन भानू सूरि, राजेन्द्र सूरि, कलापूर्ण सूरि, जिनचन्द्र सूरि, गुणसागर सूरि, दर्शन सागर सूरि, सूर्योदय सागर सूरि नवरत्न सागर सूरि आदि नै लिया है। चौरासी गच्छ के साधु साध्वी भगवंतों ने इस प्राचीन तीर्थ की यात्रा की है। अनेक विशेषताओं से परिपूर्ण राणकपुर शैली मे बना भव्य तीर्थ जिसमे सिद्धचक्र आरोग्य मंदिर, शत्रुंजय रायण पगल्या ब्रिज, राजा-रानी पीपल, देवताओं का नृत्य मण्डप, सिमन्धर स्वामी का झरोखा, मरुदेवी का स्वर्ण मंदिर, नलिनी गुल्म देव विमान, मणिभद्र जी का पीपल, जैन सतीमाता का ओटला , आदेश्वर दादा की 108 प्राचीन प्रतिमा में से एक प्रतिमा दर्शनीय है। कार्तिक पूनम पर यहां लगता है मेला और नगरवासी बैलगाड़ी से करते हैं यात्रा इस मेले के पीछे एक धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है।मान्यता के मुताबिक प्रभु केसरियानाथ का चिन्ह बैल है इसी वजह से बैलगाड़ी के जरिए इस जगह पर जाया जाता है। वहीं यह भी कहा जाता है कि पुराने समय में इस जगह तक आने के लिए लोगों के पास बैलगाड़ी ही एकमात्र साधन होती थी इसलिए आज भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए यह सफर बैलगाड़ी से तय किया जा रहा है। तीर्थ क्षेत्र में धर्मशाला एवं भोजनशाला की व्यवस्था है। सम्पर्क तीर्थ पेढ़ी 7000040647 अध्यक्ष श्री लालचंद जी सुराणा 9329385532 सचिव श्री प्रदीप पावेचा 9425103856
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Ratlam Junction Railway Station
By Air
Air: Devi Ahilya Bai Holkar Airport, Indore
By Road
It is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Ratlam
Shri Digamber Jain Bees Panthi Kothi (Kaanch Mandi...
Sonagiri
Shri 1008 Digamber Jain Siddha Kshetra Dronagiri, ...
Sendhpa
Shri Parshvnath Digamber Jain Panchayati Bada Mand...
Mahvirpura
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Dana Oli, La...
Laskhar
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।