Stavan
Stavan
Shri Adinath Jinalaya, Shri Digamber Jain Atishaya Kshetra, Khajuraho, District - Chhatarpur (Madhya Pradesh) image 1
1
Shri Adinath Jinalaya, Shri Digamber Jain Atishaya Kshetra, Khajuraho, District - Chhatarpur (Madhya Pradesh) image 2
2
Shri Adinath Jinalaya, Shri Digamber Jain Atishaya Kshetra, Khajuraho, District - Chhatarpur (Madhya Pradesh) image 3
3
Shri Adinath Jinalaya, Shri Digamber Jain Atishaya Kshetra, Khajuraho, District - Chhatarpur (Madhya Pradesh) image 4
4
Shri Adinath Jinalaya, Shri Digamber Jain Atishaya Kshetra, Khajuraho, District - Chhatarpur (Madhya Pradesh) image 5
5

Shri Adinath Jinalaya, Shri Digamber Jain Atishaya Kshetra, Khajuraho, District - Chhatarpur (Madhya Pradesh)

Khajuraho, Chhatarpur, MADHYA PRADESH

Temple History

खजुराहो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है और अत्यन्त कलापूर्ण भव्य मंदिरों के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र है। एक हजार वर्ष पूर्व यह चन्देलों की राजधानी था, किन्तु आज तो यह एक छोटा सा गाँव है जो खजुराहो सागर अपरनाम निनौरा ताल नामक झील से दक्षिण-पूर्वी कोने में बसा है। यह स्थान महोबा से ५५ कि.मी. दक्षिण की ओर, हरपालपुर से ९६ कि.मी. तथा छतरपुर से ४६ कि.मी. पूर्वा की ओर, सतना से १२० कि.मी. व पन्ना से ४३ कि.मी. पश्चिमोत्तर दिशा में है। इन सभी स्थानों से खजुराहो तक पक्की सड़क है और नियमित बस सेवा है। रेल से यात्रा करने वालों के लिए हावड़ा-बम्बई लाइन पर सतना स्टेशन से तथा झाँसी-मानिकपुर लाइन पर हरपालपुर और महोबा से यहाँ के लिए बसें नियमित चलती हैं। इसी प्रकार इलाहाबाद, कानपुर, झाँसी, ग्वालियर, बीना, सागर, भोपाल, जबलपुर आदि से बस द्वारा छतरपुर होते हुए खजुराहो पहुँच सकते हैं। जनश्रुति के अनुसार यहाँ ८५ मंदिर थे, किन्तु अब तो प्राचीन मंदिरों में से केवल ३० मंदिर ही विद्यमान हैं, शेष मंदिर नष्ट हो गये। यहाँ दो शिलालेख प्राप्त हुए हैं जो अस्पष्ट होने के कारण पढ़े नहीं जा सके। इनमें से एक लेख एक स्तम्भ पर उत्कीर्ण है। इसमें केवल ‘नेमिचन्द्र’ शब्द पढ़ा जा सकता है। अक्षरों की शैली से यह १० वीं शताब्दी का सिद्ध होता है। इसी प्रकार दूसरे लेख में ‘स्वस्ति श्री साधु पालना’ शब्द पढ़े जा सके हैं। सन् १८७६-७७ में यहाँ खुदाई में १३ जैन मूर्तियाँ उपलब्ध हुई थीं। गाँव के दक्षिण-पूर्व में जैन मंदिरों का समूह है। वे मंदिर एक आधुनिक चहारदीवारी से घिरे हैं। आदिनाथ, पार्श्वनाथ और शांतिनाथ मंदिरों के अतिरिक्त कई आधुनिक जैन मंदिर हैं जो प्राचीन मंदिर के ध्वंसावशेषों पर बनाये गये हैं। तीर्थंकरों की अनेक प्राचीन मूर्तियाँ मंदिर में तथा अहाते में खुले संग्रहालय के रूप में रखी हुई हैं। इनमें से कई मूर्तियों पर तिथि वाले लेख अंकित हैं।

Temple Category

Digamber Temple

Temple Timings

Morning Hours

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM

Evening Hours

Evening: 5:30 PM - 8:30 PM

Plan Your Visit

How to Reach

By Train

Train: Khajuraho Railway Station

By Air

Air: Khajuraho Airport

Location on Map

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।