





Shri Ajitnath Jain Shwetamber Mandir, Ghee Bazaar, Viral Vihar, Nandurbar (Maharashtra)
Viral Vihar, Nandurbar, MAHARASHTRA
Temple History
Shwetamber Jain Temple in Viral Vihar, Nandurbar श्री अजितनाथ भगवान जिनालय, नंदुरबार नंदराजा की नंदुरबार नगरी महाराष्ट्र के नंदनवन के समान है। एक सदी पहले नंदुरबार व्यापार और वाणिज्य के लिए एक बडा केन्द्र था। नंदुरबार में सबकुछ था पर प्रेम के पावरहाउस जैसा एक जिनालय नहीं था। महाराष्ट्र के खानदेश में पूज्य श्रमण-श्रमणी भगवंतो का विचरण भी बहुत था, परन्तु महात्माओं की स्थिरता नहीं रहती थी । इसलिए नंदुरबार के भक्त एक बार एकत्र हुए। जिनालय नहीं होगा तो महात्मा कैसे आयेंगे ? यदि महात्मा ही नहीं आयेंगे तो सत्संग कहाँ से होगा ? विचारयात्रा मे से मंदिर निर्माण के भावो ने जोर पकड़ा और नंदुरबार जैन संघ का सपना साकार हुआ। एक सदी पहले शिखरबंदी जिनालय बन गया। जिसमें मूलनायक के रुप में श्री अजितनाथ भगवान विक्रम संवत् १९८२ जेठ सुद ६ बुधवार के मंगलमय दिन गादिनशीन हुए। दाहिनी ओर श्री चंद्रप्रभ स्वामीजी तथा बायीं ओर श्री मुनिसुव्रत स्वामीजी प्रतिष्ठित हुए। इन तीनों भगवान के साथ ध्वजादंड के चडावे का लाभ स्व. शाह जीवनजी ठाकरशी के पोते शाह डाह्याभाई मंछाराम सूरत नानपुरा परिवार ने लिया था। कलश स्थापना की प्रतिष्ठा का लाभ शाह नवलमल तोगाजी एवं शाह नाथाजी तोगाजी की तरफ से धनराज छोगालालजी ने लिया था। शासनदेवी की प्रतिष्ठा का लाभ शाह छोटालाल रतनचंद वधुचंद पाटनवाले परिवारने लिया था। समय की धाराएँ निरन्तर बहती रही। विक्रम संवत २००९ के जेठ वदि-७ शुक्रवार दिनांक ३.७.१९५३ को तीन परमात्मा, मुख्य धजादंड कलश, घुम्मट के धजादंड और घुम्मट के कलश की प्रतिष्ठा की गई। जिनालय जीर्ण होने के कारण नया जिनालय बनाया गया। जिणोद्धार के परमात्मा का उत्थान एवं चल प्रतिष्ठा दिनांक २५/११/२०२२ के दिन परम पूज्य आचार्य श्री विजय गुणरत्नसूरिजी महाराज साहेब के शिष्य पूज्य आचार्य श्री विजय रश्मिरत्नसूरिजी महाराज साहेब के शिष्य पूज्य पंन्यास श्री चिरंतनरत्नविजयजी महाराज साहेब आदि श्रमण भगवंतो की पावन निश्रा में हुई। नये जिनालय में पंचानिहका महोत्सव के साथ प्रतिष्ठा होगी। वैराग्यवारिधि परम् पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीश्वरजी महाराज साहेब एवं परम पूज्य आचार्य श्री विजय रश्मिराजरत्नसूरिजी महाराज साहेब आदि साधु साध्वीजी भगवंतो की निश्रा में संवत २०८० पोष सुद पूर्णिमा के दिन ( २५/१/२०२४ ) नए जिनालय में परमात्मा की प्रतिष्ठा हुई। श्री अजितनाथ भगवान जिनालय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, घी बजार, विरल विहार, नंदुरबार, महाराष्ट्र 425412 फोन नंबर 9823619019
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Nandurbar Railway Station
By Air
Air: Surat Airport (140 km)
By Road
The city is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Nandurbar
Shree 1008 Mahaveer Swami Digambar Jin Mandir, Bha...
Bhayandar West
Shri Mahaveer Swami Kundkund Kahan Digamber Jain M...
Borivali West
Shri Simandhar Swami Digamber Jain Mandir, Swami V...
Borivali
Shree Shantinath Digamber Jain Kaanch Mandir, Shiv...
Shirdi
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।