Stavan
Stavan
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 1
1
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 2
2
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 3
3
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 4
4
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 5
5
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 6
6
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 7
7
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 8
8
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 9
9
Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan) image 10
10

Shri Chintamani Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Nitaura, District - Sirohi (Rajasthan)

Nitaura, Sirohi, RAJASTHAN

Temple History

Shwetamber Jain Temple in Nitaura, Sirohi श्री चितांमणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन तीर्थ नितोड़ा यह गौरव की बात है कि जैन धर्म की प्राचीन अनमोल धरोहरें हमारे पवित्र पावन धर्म संस्कारों की वजह से आज भी शीश उठाए खड़ी हैं। राजस्थान के सिरोही जिले के गांव नितोड़ा में भगवान पार्श्वनाथ का एतिहासिक जिनालय अत्यंत भव्य एवं मनोहारी है। यहां यक्षराज को बाबेश्वर जी के रुप में पूजा जाता है जो जैन श्रावको की अनन्य श्रद्धा भक्ति को दर्शाता है। नितोडा तीर्थ 12वीं शताब्दी से भी पहले का बताया जाता है। यहां मूलनायक श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ भगवान का भव्य बावन जिनालय निर्मित है। जो मूल गंभारे गूढ मंडप, श्रृंगार चौकी, देव कुलिकाएं,भव्य शिखर और भमती के कोट युक्त बना हुआ है। यह जिनालय किसने बनवाया इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता है। मूलनायक के प्राचीन परिकर में संवत 1200 का लेख है। जिससे यह पता चलता है कि यह जिनालय संवत 1200 पहले का है। पूर्व में इस जिनालय में श्री नेमिनाथ भगवान मूलनायक के रुप में प्रतिष्ठित थे कुछ कारण वश प्रतिमा खंडित होने से उस प्रतिमा के स्थान पर इस परिकर में जीणोद्धार के समय में श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ भगवान को विराजमान किया होगा ऐसा माना जाता है। मूलनायक के आजूबाजू संभवनाथ, भगवान सुविधिनाथ, भगवान श्रेयांसनाथ, भगवान महावीर स्वामी की प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान है। इस जिनालय में यक्षराज की एक मूर्ति है जिसे बाबेश्वर के नाम से जाना जाता है। यह मूर्ति संवत् 1491 से भी प्राचीन है। मूर्ति के एक हाथ में नागपाश और दूसरे हाथ में कमंडल है। दाएँ हाथ में त्रिशूळ और यक्ष सूत्र है। यक्षराज की इस मूर्ति पर तीर्थंकर भगवान की मूर्ति है। यहां के यक्षराज बहुत ही प्रभावशाली है तथा भक्तों की मान मन्नत पूरी करते है। जैन अजैन सभी लोग यक्षराज से मनोकामना पूर्ति के किए मानता रखते है। जिनालय के बाहर अंबिका माता की देरी है।तथा जिनालय में संघ के उपकारी परम पूज्य आचार्य श्री जिनेंद्रसूरिजी का गुरू मंदिर भी बना हुआ है। तीर्थ क्षेत्र में धर्मशाला एवं भोजनशाला की व्यवस्था है। पता : श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ, नितोड़ा, धनारी नितोड़ा रोड़ स्वरूपगंज स्टेशन, तहसील पिंड़वाड़ा ज़िला सिरोही राजस्थान, 307023 सम्पर्क पुजारी: 9784596153 दूरी : स्वरुपगंज से 8 किमी. सिरोही से 30 पिंडवाड़ा से 31गोगुन्दा से 91 उदयपुर से 131 किमी ।

Temple Category

Shwetamber Temple

Temple Timings

Morning Hours

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM

Evening Hours

Evening: 5:30 PM - 8:30 PM

Plan Your Visit

How to Reach

By Train

Train: Pindwara Railway Station

By Air

Air: Udaipur Airport

Location on Map

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।