Stavan
Stavan
Shri Godi Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Ghanerao, District - Pali (Rajasthan) image 1
1

Shri Godi Parshvnath Jain Shwetamber Mandir, Ghanerao, District - Pali (Rajasthan)

Ghanerao, Pali, RAJASTHAN

Temple History

Shwetamber Jain Temple in Ghanerao, Pali गोडवाड का प्रवेश द्वार फालना रेलवे स्टेशन से ३५ किमी. दूर सादडी-देसूरी मुख्य सडक पर अरावली के आंचल में कुंभलगढ की चोटी से १० किमी. दूर, सुरम्य वनस्थली में बसा है ‘घाणेराव’। यहां के ऐतिहासिक, दर्शनीय, अलौकिक, पौराणिक संगमरमर में कलाकृतियों से युक्त चमत्कारी ११ जिन मंदिर यहां की वैभवता प्रकट करते है। पोरवालों के एक मंदिर को छोड सारे मंदिरों की व्यवस्था प्राचीन महावीरजी पेढी संभालती है। राणकपुर तीर्थ के निर्माता धरणाशाह के वंशज में उनकी चौदहवीं पंद्रहवीं पीढी भी आज घाणेराव में निवास करती है। छोडा तीर्थ की व्यवस्था घाणेराव पेढी देखती है। श्री गोडीपाशर्वथजी मंदिर: माहेली वास के वास हिंगडो के पास में वावडी चौक में, प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सामने विशाल शिखरबंध जिनालय में श्वेतवर्णी, नौ फणाधारी, कलात्मक परिकरयुक्त श्री गोडीपाशर्वनाथ प्रभु की मनमोहक प्रतिमा प्रतिष्ठित है। द्वार पर दो कलात्मक विशाल गजराज से रक्षित में मूलनायक वि. सं १८ चै, १४ वर्षे (शाके -१६८०), ज्येष्ठ शुक्ल ३, गुरुवार को सामंत शिरोमणि राठौड वंशे श्री वीरमदेवजी ठाकुर के मंत्री घाणोरा नगरवासी लोढारुपाजी पुत्र बिहारीदासजी द्वारा गोडीपाशर्वनाथ प्रभु व आदिनाथ की प्रतिमा सिद्धचक्रजी तपागच्छाधिराज श्री विजय दयासूरिजी पट्टे भट्टारक श्री विजयधर्मसूरिजी के वरदहस्ते प्रतिष्ठित हुई। रंगमंडप में अनेक प्रतिमाएं शाके १६८० व वि. स. १८१४ की प्रतिष्ठित है। महावीर स्वामी व आदिनाथ दोनों परिकरयुक्त हैं। एक काउस्सगीया व नेमिनाथ, शांतिनाथ सभी इसी मुहूर्त की प्रतिष्ठित प्रतिमाएं हैं। मंदिर के बगल में प्राचीन बावडी है। नगर में कुल २७ बावडियां है।

Temple Category

Shwetamber Temple

Temple Timings

Morning Hours

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM

Evening Hours

Evening: 5:30 PM - 8:30 PM

Plan Your Visit

How to Reach

By Train

Train: Falna Railway Station

By Air

Air: Udaipur Airport

Location on Map

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।