Stavan
Stavan
Shri Kalyan Parshvnath Jain Derasar, Kada Darwaja, Visnagar, District - Mahesana (Gujarat) image 1
1
Shri Kalyan Parshvnath Jain Derasar, Kada Darwaja, Visnagar, District - Mahesana (Gujarat) image 2
2
Shri Kalyan Parshvnath Jain Derasar, Kada Darwaja, Visnagar, District - Mahesana (Gujarat) image 3
3
Shri Kalyan Parshvnath Jain Derasar, Kada Darwaja, Visnagar, District - Mahesana (Gujarat) image 4
4
Shri Kalyan Parshvnath Jain Derasar, Kada Darwaja, Visnagar, District - Mahesana (Gujarat) image 5
5

Shri Kalyan Parshvnath Jain Derasar, Kada Darwaja, Visnagar, District - Mahesana (Gujarat)

Visnagar, Mahesana, GUJARAT

Temple History

Shwetamber Jain Temple in Visnagar, Mahesana One of the 108 Bhagwan Parshvnath Tirth श्री कल्याण पार्श्वनाथ, विसनगर 23वें तीर्थंकर जग कल्याणी श्री कल्याण पार्श्वनाथ के नाम से विख्यात प्रभु का धाम विसनगर के कड़ा दरवाजा में है जो तीन मंजिला शिखरबद्ध जिनालय है। श्वेत वर्णीय मनमोहक प्रतिमा सात फणों से अलंकृत है जो 19 ईंच ऊंची और 15 ईंच चौड़ाई वाली है। मूलनायक श्री कल्याण पार्श्वनाथ के आजू बाजू श्री एवं श्री चंद्रप्रभ स्वामी एवं श्री अभिनंदनस्वमी विराजमान है। जिन शासन की समृद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को समेटे हुए विसनगर प्राचीन शहर है। 12वीं सदी में मेहसाणा में कल्याण पार्श्वनाथ जिनालय था। चौदहवीं पन्द्रहवीं सदी में मुस्लिम आक्रंताओं के दौरान प्रतिमा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक कुएं में उतार दिया गया। समयान्तर में इस प्रतिमा को पुन:खोजकर विसनगर ले जाया गया, जहां एक भव्य तीन गुंबद वाला मंदिर स्थापित किया गया। संवत् 1863 में प्रतिष्ठित किया गया। श्रीमंत श्रावक सेठ द्वारा निर्मित वर्तमान मंदिर में भूतल पर कल्याण पार्श्वनाथ, दूसरी और तीसरी मंजिल पर क्रमशः सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ और गोड़ी पार्श्वनाथ की सुंदर मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित है। श्री कल्याण पार्श्वनाथ जिनालय अपनी शानदार वास्तुकला और निर्माण के लिए जाना जाता है। मंदिर का परिकर जटिल रूप से डिजाइन किया गया है, जिसमें उस युग की शिल्पकला का नमूना दिया गया है। देरासर में अधिष्ठायक देवों सहित 24 तीर्थंकर भगवान की दिव्य प्रतिमा विराजित है। यहां पर पन्यास पद्मविजयजी और रूपविजयजी महाराज साहब सहित कई उल्लेखनीय जैन संतों ने इस मंदिर में आध्यात्मिक साधना करते हुए कई शास्त्रीय रचनाएं की है। कल्याण पार्श्वनाथ का उल्लेख विभिन्न जैन ग्रंथों में किया गया है, जिनमें "तीर्थमाला", "108 नाम गर्भित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ का चांद" और "108 नाम गर्भित श्री पार्श्वनाथ स्तवन" शामिल हैं। कई तीर्थ एवं देरासरों में कल्याण पार्श्वनाथ की प्रतिमाएं स्थापित है। *विसनगर में कई अन्य जैन मंदिर भी हैं, जिनमें श्री सुमतिनाथ भगवान , श्री शांतिनाथ भगवान , श्री अनंतनाथ भगवान , श्री आदिनाथ भगवान को समर्पित हैं। तीर्थ क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए धर्मशाला , भोजनालय , उपाश्रय , ज्ञान भंडार , आयम्बिलशाला और धर्मशाला उपलब्ध हैं। विसनगर के देरासर दोपहर 12 .30 5.30 बजे तक मंगल रहते है। पता:- 108 श्री कल्याण पार्श्वनाथ जैन तीर्थ, कड़ा दरवाजा, विसनगर (गुज.) 384315 सम्पर्क मुनीम जी 92659 58424 अल्केश भाई शाह (ट्रस्टी), 99251 50311 दूरी:  महुड़ी से 40, मेहसाणा से 25, विहार से 25, हिम्मतनगर से 56, नाना पोसीना से 81, अहमदाबाद से 83 तथा उदयपुर से 232 किमी. की दूरी पर।

Temple Category

Shwetamber Temple

Temple Timings

Morning Hours

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM

Evening Hours

Evening: 5:30 PM - 8:30 PM

Plan Your Visit

How to Reach

By Train

Train: Visnagar Railway Station

By Air

Air: Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad (80 km)

Location on Map

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।