Stavan
Stavan
Shri Kunthunath Ji Jain Shwetamber Mandir, Ghanerao, District - Pali (Rajasthan) image 1
1

Shri Kunthunath Ji Jain Shwetamber Mandir, Ghanerao, District - Pali (Rajasthan)

Ghanerao, Pali, RAJASTHAN

Temple History

Shwetamber Jain Temple in Ghanerao, Pali गोडवाड का प्रवेश द्वार फालना रेलवे स्टेशन से ३५ किमी. दूर सादडी-देसूरी मुख्य सडक पर अरावली के आंचल में कुंभलगढ की चोटी से १० किमी. दूर, सुरम्य वनस्थली में बसा है ‘घाणेराव’। यहां के ऐतिहासिक, दर्शनीय, अलौकिक, पौराणिक संगमरमर में कलाकृतियों से युक्त चमत्कारी ११ जिन मंदिर यहां की वैभवता प्रकट करते है। पोरवालों के एक मंदिर को छोड सारे मंदिरों की व्यवस्था प्राचीन महावीरजी पेढी संभालती है। राणकपुर तीर्थ के निर्माता धरणाशाह के वंशज में उनकी चौदहवीं पंद्रहवीं पीढी भी आज घाणेराव में निवास करती है। छोडा तीर्थ की व्यवस्था घाणेराव पेढी देखती है। श्री कुन्थुनाथजी मदिर: नवीपाटी के वास में दो विशाल हाथियों से सुशोभित भव्य-दिव्य शिखरबंध मंदिर में श्वेतवर्णी कुंथुनाथ प्रभु की एक हाथ बडी अति आकर्षक प्रतिमा स्थापित हैं। रंगमंडप में मंडित शिलालेख के अनुसार यह वि. स. १८७२ वर्षे (शाके-१७३७), फाल्गुन शुक्ल ३, शनिवार को श्रीमत्त तपागच्छे भट्टारक श्री जिनेंद्रसूरिजी के उपदेश से ‘घाणपुर’ नि. हतुंडिया राठौड अमीचंद नाथाभाई परिवार द्वारा प्रतिष्ठित है। लि. प. शिवसागर गणी का यह लेख है। श्यामवर्णी बालगोता परमार वंशज श्री अधिष्ठायकदेव की आकर्षक प्रतिमा स्थापित है।

Temple Category

Shwetamber Temple

Temple Timings

Morning Hours

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM

Evening Hours

Evening: 5:30 PM - 8:30 PM

Plan Your Visit

How to Reach

By Train

Train: Falna Railway Station

By Air

Air: Udaipur Airport

Location on Map

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।