Stavan
Stavan
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 1
1
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 2
2
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 3
3
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 4
4
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 5
5
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 6
6
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.) image 7
7

Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Tondi Fathepur, District - Jhansi (U.P.)

Tondi Fathepur, Jhansi, UTTAR PRADESH

Temple History

श्री दिगंबर जैन अतिशय चमत्कारी क्षेत्र टोडी फ़तेहपुर यूपी के झाँसी जिले की टहरोली तहसील में टोडी फ़तेहपुर नामक एक छोटे से गाँव में स्थित है। इस क्षेत्र में 2 अतिशययुक्त जिन मंदिर है, जिसमें चौबीसी, समवशरण एवं नन्दीश्वर द्वीप की रचना है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार तीर्थंकर पार्श्वनाथ के यक्ष और यक्षिणी धरणेंद्र और पद्मावती इस मंदिर में प्रकट हुए और एक चट्टान पर अपना प्रतीक बनाया। उसके बाद वे दोनों हर महीने कृष्ण पक्ष की द्वादशी से लेकर शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक इस मंदिर में आते हैं। यहां इन 5 दिनों तक समवशरण सभा का आयोजन किया जाता है। सभा में आने वाले भक्तों को सूती (खादी) के पवित्र वस्त्र पहनना अनिवार्य है। इस चमत्कारी क्षेत्र के मुख्य मंदिर को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर में चार सुंदर प्राचीन वेदियाँ हैं। प्रथम वेदी में भगवान पार्श्वनाथ की आकर्षक एवम भव्य चमत्कारी प्रतिमा स्थापित है। अन्य तीन वेदियों में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ और छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभ की मनोहारी प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां का दूसरा मंदिर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। मंदिर में केवल एक ही वेदी है। इस मंदिर में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ हैं। मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए धर्मशाला एवम भोजनशाला की व्यवस्था है। दिगंबर जैन चमत्कारी क्षेत्र का मंदिर झांसी से 96 किमी, टीकमगढ़ से 95 किमी, छतरपुर से 95 किमी एवम मऊरानीपुर से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। नजदीकी रेलवे स्टेशन 30 किमी की दूरी पर 'मऊरानीपुर' है। Credit: Shri Nishith Jain

Temple Category

Digamber Temple

Temple Timings

Morning Hours

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM

Evening Hours

Evening: 5:30 PM - 8:30 PM

Plan Your Visit

How to Reach

By Train

Train: Mauranipur Railway Station

By Air

Air: Gwalior Airport

By Road

It is well connected with roads

Location on Map

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।