Shri Sahastrafana Parshvnath Jain Tirth, Shri Shitalnath Swami Jain Derasar, Khapatia Chakla, Gopipura, Surat (Gujarat)
Gopipura, Surat, GUJARAT
Temple History
Shwetamber Jain Temple in Gopipura, Surat श्री सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ* गुजरात के प्रमुख शहर सूरत के गोपीपुरा क्षेत्र में भगवान शीतल नाथ के भव्य देरासर में एक भोयरें में सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ भगवान की कायोत्सर्ग मुद्रा में 58 इंच की एक हजार फणों से युक्त श्वेत उज्जवल प्रतिमा परिकर युक्त विराजमान है। अपने आप में अनेक विशिष्ठता समेटे हुए एकमात्र प्रतिमा है। परिकर में दस गणधरों की शानदार नक्काशी उकेरी हुई है। प्रभु चरणों में देवी पद्मावती की मूर्ति है। मेघमाली प्रभु के चरण कमल में झुक कर क्षमा याचना की मुद्रा में दर्शित है। एक ही विशाल पत्थर से निर्मित होकर बहुत ही आकर्षक और अनूठी है। बहुत कलात्मक तरीके से एक हजार नाग फणों को उकेरा गया है इसी कारण प्रभु को सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ के नाम से जाने जाते हैं। श्री सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ प्रभु की यह प्रतिमा अत्यंत प्रभावशाली, अद्भुत अद्वितीय, चमत्कारी और मनोरम है। *ऐसा बताया जाता है कि कोई भी भक्त सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ भगवान की इस प्रतिमा की लगातार 6 महीने तक पूजा नहीं कर सकता है।* इस देरासर में चमत्कार होते रहते हैं । एक बार जब 108 पार्श्वनाथ भगवान की पूजा की जा रही थी, तो एक चमत्कार हुआ। प्रतिमा पर केसरिया रंग का अमीझरण हुआ था। यहां धर्णेन्द्र देव कई बार दर्शन देते रहते हैं। श्री सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ की यह प्रतिमा अपनी तरह की पूरी दुनिया में एकमात्र प्रतिमा है । यह एक ही पत्थर से उकेरा गया है और यह अतुलनीय और अनूठी है। कायोत्सर्ग मुद्रा में है तथा हाथों को कमल के फूल पर टिकाया हुआ है तथा बहुत ही खूबसूरती एवं कलात्मक रुप से उकेरा गया है। प्रभु के मुखमंडल पर मुस्कान है जो बहुत आकर्षकलगती है और श्रद्धालु भक्तों को लगता है जैसे कोई चुंबकीय शक्ति उन्हें पार्श्वनाथ भगवान की ओर खींच रही है। व्यवस्था संचालन- जैन विशा ओसवाल ज्ञातिना शा. भाईदास नेमिदासनुं श्री शीतलनाथ जैन देरासर, सुभाष चौक गोपीपुरा सूरत 395001 0261 2597806 9375277877 सूरत में ठहरने की शानदार व्यवस्था है यात्रिक भवन गोपीपुरा में जिसका संचालन - Shree Surat jain panchayat fund trust, SURAT 1/3345-46 Surat raktadan Kendra, Gopipura - Surat 395001 0261 2598287
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Surat Railway Station
By Air
Air: Surat International Airport
By Road
It is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Surat
Shri Parasnath Digamber Jain Mandir, Karelibaug, V...
Karelibaug
Shri Pawandham Sankul Jain Upashray, Sukrutinagar,...
Diwalipura
Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, Sola R...
Ahmedabad
Shri 1008 Vasupujya Digamber Jain Mandir, Someshw...
Vesu
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।