
Shri Shantinath Jain Shwetamber Mandir, Desuri, District - Pali (Rajasthan)
Desuri, Pali, RAJASTHAN
Temple History
Shwetamber Jain Temple in Desuri, Pali अरावली पर्वत की तराई में हरियाली से भरपूर नोमा व सुखडी नदी या बडी नदी के मध्य व जोधपुर उदयपुर मेगा हाईवे क्र. १६ की मुख्य सडक पर स्थित है देसुरी अर्थात प्राचीन देवसुरी नगर। मारवाड व मेवाड को जोडने वाला ऐतिहासिक गावं ,वीरों व संतों का गांव, जोधपुर डिवीजन व पाली जिले में गोडवाड का प्रथम गांव देवसुरी इतिहास प्रसिद्ध राठौड व राणाओं का आधिपत्यवाला गांव रहा। देसुरी गांव का नाम ‘देवसुरी’ था, जिसका प्रमाण जैन पेढी पर अंकित है। ‘श्री ॠषभदेव भगवान जैन पेढी देवसुरी एवं पंचायत भवन’ नाम था। भगवान के तिगडे पर भी लेख में देवसुरी गांव अंकित है। कालक्रम में यह अपभ्रंश होकर देसुरी हो गया। यहां कुल चार जैन मंदिर हैं। सभी संप्रतिकालीन हैं। श्री शांतिनाथजी मंदिर : यह मंदिर करीब ९०० वर्ष प्राचीन होने के प्रमाण मिलते हैं। देरों के वास में स्थित शिखरबंध भव्य-दिव्य जिनालय में प्रभु शातिनाथ दादा की अलौकिक प्रतिमा विराजमान है। तिगडे की सभी प्रतिमाएं संप्रतिकालीन हैं। वि. स. २०१२ (वीर स. २४८२) के माघ सुदि १० को पू. आ. श्री जिनेन्द्रसूरिजी के हस्ते संपूर्ण जीर्णोद्धारित जिनालय की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। उसके बाद वीर स. २५२८ वि. स. २०५८ वैशाख वदि ७, शुक्रवार दि. ३ मई २००२ में पुन: जीर्णोद्धार करवाकर पू. आ. श्री पद्मसूरिजी के वरद हाथों प्रतिष्ठा संपन्न हुई। जैन तीर्थ सर्वसंग्रह के अनुसार ये मंदिर पंद्रहवीं शताब्दी का माना गया है।
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Falna Railway Station
By Air
Air: Udaipur Airport (110 Km)
By Road
It is 8 km from Ranakpur and is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Pali
Shri Digamber Jain Atishay Shetra, Shri Parshwanat...
Khania Ji
Shri 1008 Shri Adinath Digamber Jain Mandir Atisha...
Bhusawar
Shri Adinath Digamber Jain Mandir, Malpura, Distri...
Malpura
Shri Digamber Jain Mandir, Chandsen, District - To...
Chandsen
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।