






Shri Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, Jajawar, Tehsil-Nainwa, District - Bundi (Rajasthan)
Jajawar, Bundi, RAJASTHAN
Temple History
बूँदी जिले मे नैनवाँ पंचायत समिति का एक छोटा सा गाँव जहाँ शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था के साथ उच्च माध्यमिक विद्धालय भी है। गाँव मे अति प्राचीन जैन मंदिर है। गाँव के श्रावकों से मिली जानकारी के अनुसार यह मंदिर लगभग 300साल पुराना है। मंदिर जी मे मूल नायक 1008 श्री पार्श्व नाथ भगवान की महान अतिशय कारी अलौकिक प्रतिमा जी विराजमान है। मंदिर जी मे 27 प्रतिमाएं है। यह प्रतिमा जी सम्वत 1826 मे सवाई माधोपुर पंच कल्याण मे प्रतिष्ठित होने के प्रमाण मिलते है। भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा सम्वत 2022 के बांसी पंच कल्याण मे प्रतिष्ठित हुई एवम भगवान शांतिनाथ जी की प्रतिमा इस्वी सन्, 2006 के पंच कल्याण आवां के पंच कल्याण मे प्रतिष्ठित है। दो प्रतिमा सिद्ध परमेष्ठी भगवान की दो चौबीसी पीतल की एवम शेष पाषाण की है। एक प्रतिमा काले पाषाण की भगवान पंच बालायति जी की है। वर्तमान मे मंदिर जी के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार जी है एवम मंत्री और कोषाध्यक्ष का कार्य श्री विमल कुमार जी पोटल्या के पास है। प्राचीन काल से ही मंदिर के विकास मे नित नये आयाम जुड़ते गए। मंदिर जी को भव्य स्वरूप जो आज है, सभी श्रावकों का सहयोग सराहनीय है श्री विमल कुमार जी पोटल्या एवम प्रवीन कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित है जिनमे कई पर तो कार्य भी शुरू हो चुका है। मंदिर जी मे नित्य अभिषेक, पूजा एवम शांतिधारा बड़ी भक्ति भाव से श्रावक श्राविकाये करती है। दस लक्षण पर्व हो या मोक्ष कल्याण या फिर कोई विधान आयोजित हो सभी मे पुरुषो के साथ महिला मंडल भी बड़े उत्साह से भाग लेती है। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बाई सभी महिलावों को प्रेरित करती रहती है। गाँव छोटा है परिवार भी केवल 13 ही है पर मंदिर जी भव्यता किसी बड़े शहर से कम नही है। यह गाँव पहाड़ियों से घिरा हुआ है और रियासत काल का महत्व पूर्ण ठिकाना रहा है। N H 148 D पर स्थित यातायात के साधन सुलभ है। बूँदी से 55 km और कोटा से 100 km की दूरी है। आभार : श्री बाबू लाल जी पाटोदी, नैनवा (Mobile No. – 8432728210)
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Rail -Indergarh Railway Station
By Air
Air - Jaipur Airport
Location on Map
Nearby Temples in Bundi
Shri Digamber Jain Atishay Shetra, Shri Parshwanat...
Khania Ji
Shri 1008 Shri Adinath Digamber Jain Mandir Atisha...
Bhusawar
Shri Adinath Digamber Jain Mandir, Malpura, Distri...
Malpura
Shri Digamber Jain Mandir, Chandsen, District - To...
Chandsen
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।