






Shri Sumeru Navkar Tirth, Karjan-Miyagam Road, Karjan, District - Vadodara (Gujarat)
Karjan, Vadodara, GUJARAT
Temple History
श्री सुमेरु नवकार तीर्थ - करजण श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान यहा से केवल 1 कि. मी. दूर मियागाम नाम का गांव है। इसका प्राचीन नाम महिआ नगरी था। किसी जमाने में यहाँ हजारो परिवार रहते थे। गांव में 4 शिखरबंधी जिनालय थे। गांव में जैनियो की आबादी कम हुई। प्रभु पूजा करनेवाले नही रहे , जिनालयों में आशातना होने लगी। यह आशातना दूर करने के लिये बंधु बेलड़ी आचार्य श्री जिनचंद्रसागरसूरि और आचार्य श्री हेमचंद्रसागरसूरि ने मियागाम के जैन संघ के अग्रणियो को प्रभु प्रतिमा को अन्यत्र बिराजमान करने की प्रेरणा दी। किन्तु उनकी इच्छा नही होने से पूज्यश्री ने मियागाम के सभी जिनालयो की प्रतिमाएँ एक साथ प्रतिष्ठित हो सके ऐसे सुमेरु - नवकार तीर्थ की कल्पना प्रस्तुत की। जिससे सभी अग्रणी संतुष्ट हुए। सुमेरु नवकार तीर्थ में बंधु बेलड़ी आचार्य श्री जिनचंद्रसागरसूरि और आचार्य श्री हेमचंद्रसागरसूरि महाराज साहेब की निश्रा में महा वद 7 , 14/2/2001 के शुभ दिन अष्टान्हिका महोत्सव पूर्वक अंजनशलाका प्रतिष्ठा हुई। श्रेष्ठी किशोरभाई भीमजी संघवी ने महोत्सव का संपूर्ण लाभ लिया था। जिनालय में मूलनायक श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान बिराजमान है। प्रभु की प्रतिमा अति प्राचीन है। ऊपरी मंजिल में सीमंधर स्वामी आदि 19 विहारमान भगवान की प्रतिमा बिराजमान है। धर्मशाला , भोजनशाला की सुंदर व्यवस्था है। यह तीर्थ मियागाम करजण स्टेशन से 13 कि. मी. दूर है। अणस्तु तीर्थ यहा से 5 कि. मी. है। पता: सुमेरु नवकार जैन तीर्थ - सुवर्ण मंदिर वडोदरा, करजण, गुजरात 391240 फोन नंबर 02666-231010
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train: Miyagam Karjan Junction railway station
By Air
Airport: Vadodara Airport
By Road
It is 37 Km from Vadodara and is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Vadodara
Shri Parasnath Digamber Jain Mandir, Karelibaug, V...
Karelibaug
Shri Pawandham Sankul Jain Upashray, Sukrutinagar,...
Diwalipura
Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, Sola R...
Ahmedabad
Shri 1008 Vasupujya Digamber Jain Mandir, Someshw...
Vesu
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।