


Viragodaya Tirth Dharmdham Digamber Jain Atishaya Kshetra, Patharia, District - Damoh (Madhya Pradesh)
Patharia, Damoh, MADHYA PRADESH
Temple History
Digamber Jain Atishaya Kshetra in Patharia, Damoh जिले के पथरिया-दमोह सड़क मार्ग पर श्री विरागोदय तीर्थ धर्मधाम का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का यह पहला और अनूठा तीर्थ बनेगा जिसमें 51 फीट ऊंची वेदी पर 30 फीट की तीर्थंकर धर्मनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ भगवान की प्रतिमाएं विराजमान की गईं हैं। इतनी ही ऊंचाई का कमलाकार मंदिर बनाया जा रहा है। इस तरह जमीन से मूर्तियों तक की ऊंचाई 81 फीट है। मंदिर बनने के बाद यह ऊपर से कमल के फूल जैसा नजर आएगा। जिसमें पद्मासन मुद्रा में त्रिकाल चौबीसी विराजमान होगी। इसके अलावा कमल की पत्तियों में तीर्थंकर भगवान की मूर्तियां विराजमान की जाएंगी। त्रिकाल चौबीसी की विशेषता यह है कि इसमें विराजमान होने वाली प्रत्येक तीर्थंकर की प्रतिमा अपने मूल रंग में रहेगी। इस प्रकार सभी 24 प्रतिमाओं का रंग अलग-अलग होगा। कुछ प्रतिमाओं का निर्माण हो चुका है। तीर्थधाम का निर्माण राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज के आशीर्वाद से अखिल भारतीय जैन समाज द्वारा कराया जा रहा है। विरागसागर महाराज की जन्मस्थली पथरिया है। भोजनशाला में एक हजार लोग एकसाथ भोजन कर सकेंगे, दो धर्मशालाएं भी बनेंगी : समिति के उपाध्यक्ष कपिल सिंघई ने बताया 30 फीट की प्रतिमाएं एक ही पत्थर को तराशकर बनाई गईं हैं। निर्माण में 3 साल लगे। मंदिर के पीछे एक भोजनशाला बन चुकी है, जिसमें एक साथ 1 हजार से अधिक लोग भोजन कर सकते हैं। दो धर्मशालाओं का निर्माण भी हो चुका है। एक पुस्तकालय बनाया गया है, जहां 5 हजार से अधिक जैन ग्रंथ रखे हैं। Contact: 8770644750
Temple Category
Temple Timings
Morning Hours
Morning: 5:30 AM - 11:30 AM
Evening Hours
Evening: 5:30 PM - 8:30 PM
Plan Your Visit
How to Reach
By Train
Train – Patharia Railway Station
By Air
Air: Jabalpur Airport
By Road
It is well connected with roads
Location on Map
Nearby Temples in Damoh
Shri Digamber Jain Bees Panthi Kothi (Kaanch Mandi...
Sonagiri
Shri 1008 Digamber Jain Siddha Kshetra Dronagiri, ...
Sendhpa
Shri Parshvnath Digamber Jain Panchayati Bada Mand...
Mahvirpura
Shri Parshvnath Digamber Jain Mandir, Dana Oli, La...
Laskhar
Explore More Temples




दान करे (Donate now)
हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।