Stavan
Stavan
Munisuvrat Swami Aarti (Jai Munisuvrat Swami)

मुनिसुव्रत स्वामी आरती (जय मुनिसुव्रत स्वामी) | Munisuvrat Swami Aarti (Jai Munisuvrat Swami)

Aarti

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Munisuvrat Swami Aarti (Jai Munisuvrat Swami) by Stavan.co

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी

भक्ति भाव से प्रणमूँ तुमको, जय अंतरयामी ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी


राजगृही में जन्म लिया प्रभु, आनंद भयो भारी

सुर-नर-मुनि गुण गायें तिहारी, आरती करि थारी ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी


पिता तिहरे सुमित्र राजा, श्यामा के जाया

श्यामवर्ण मूरत तेरी है, पैठण अतिशय दर्शाया ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी


जो ध्यावे सुख पावे सब ही, सब संकट को दूर करें

मनवांछित फल पावें सब ही, जो प्रभु चरण धरें ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी


|| Extra ||

जन्म-मरण दुःख हरो प्रभु, सब पाप मिटे मेरे

ऐसी कृपा करो, प्रभु हम दास रहें तेरे ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी


निज-गुण ज्ञान का दीपक, ले आरती करूँ थारी

सम्यक ज्ञान दो सबको, जय त्रिभुवन के स्वामी ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी


जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी

भक्ति भाव से प्रणमूँ तुमको, जय अंतरयामी ||

जय मुनिसुव्रत नाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रत नाथ स्वामी

© Jinvani Channel

Listen to Munisuvrat Swami Aarti (Jai Munisuvrat Swami) now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।