Stavan
Stavan
Jai Anant Gunvant Namaste

जय अनंत गुणवंत नमस्ते | Jai Anant Gunvant Namaste

Play Now

Lyrics of Jai Anant Gunvant Namaste by Stavan.co

तुम गुण वरनन येम जिम, खंविहाय करमान।

था मेदिनी पदनिकरि, कीनो चहत प्रमान ।।1।।


जय अनन्त रवि भव्यमन, जलज वृन्द विहँसाय ।

सुमति कोकतिय थोक सुख, वृद्ध कियो जिनराय ।।2।।


।। चौपाई ।।

जै अनन्त गुनवंत नमस्ते, शुद्ध ध्येय नित सन्त नमस्ते ।

लोकालोक विलोक नमस्ते, चिन्मूरत गुनथोक नमस्ते ।।3।।


रत्नत्रयधर धीर नमस्ते, करमशत्रुकरि कीर नमस्ते ।

चार अनंत महन्त नमस्ते, जय जय शिवतियकंत नमस्ते ।।4।।


पंचाचार विचार नमस्ते, पंच करण मदहार नमस्ते ।

पंच पराव्रत-चूर नमस्ते, पंचमगति सुखपूर नमस्ते ।।5।।


पंचलब्धि-धरनेश नमस्ते, पंच-भाव-सिद्धेश नमस्ते ।

छहों दरब गुनजान नमस्ते, छहों कालपहिचान नमस्ते ।।6।।


छहों काय रच्छेश नमस्ते, छह सम्यक उपदेश नमस्ते ।

सप्तव्यसनवनवह्वि नमस्ते, जय केवल अपरह्वि नमस्ते ।।7।।


सप्ततत्त्व गुनभनन नमस्ते, सप्त श्वभ्रगति हनन नमस्ते ।

सप्तभंग के ईश नमस्ते, सातों नय कथनीश नमस्ते ।।8।।


अष्टकरम मलदल्ल नमस्ते, अष्टजोग निरशल्ल नमस्ते ।

अष्टम धराधिराज नमस्ते, अष्ट गुननि सिरताज नमस्ते ।।9।।


जय नवकेवल प्राप्त-नमस्ते, नव पदार्थथिति आप्त नमस्ते ।

दशों धरम धरतार नमस्ते, दशों बंधपरिहार नमस्ते ।।10।।


विघ्न महीधर विज्जु नमस्ते, जय ऊरधगति रिज्जु नमस्ते ।

तन कनकंदुति पूर नमस्ते, इक्ष्वाकु वंश कज सूर नमस्ते ।।11।।


धनु पचासतन उच्च नमस्ते, कृपासिंधु मृग शुच्च नमस्ते ।

सेही अंक निशंक नमस्ते, चितचकोर मृग अंक नमस्ते ।।12।।


राग दोषमदटार नमस्ते, निजविचार दुखहार नमस्ते ।

सुर-सुरेश-गन-वृन्द नमस्ते, वृन्द करो सुखकंद नमस्ते ।।13।।


जय जय जिनदेवं सुरकृतसेवं, नित कृतचित्त हुल्लासधरं ।

आपद उद्धारं समतागारं, वीरराग विज्ञान भरं ।।14।।

© Incredible Jainism

Listen to Jai Anant Gunvant Namaste now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Jain Choghadiya Today - शुभ समय देखें

जानें हर दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चोगड़िया के आधार पर सही समय का चुनाव करें। धार्मिक कार्य, यात्रा, और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जानें कौनसा समय सबसे अनुकूल है।