Stavan
Stavan
Dev Shashtra Guru Poojan Samuchya

देव शास्त्र गुरु पूजन समुच्चय | Dev Shashtra Guru Poojan Samuchya

Dr. Ankit shastri

Stotra | Pooja

Listen Now
Listen Now

Lyrics of Dev Shashtra Guru Poojan Samuchya by Stavan.co

(दोहा)

देव-शास्त्र-गुरु नमन करि, बीस तीर्थंकर ध्याय |

सिद्ध शुद्ध राजत सदा, नमूँ चित्त हुलसाय ||


ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुसमूह! श्रीविद्यमानविंशतितीर्थंकर समूह! श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीसमूह!

अत्र अवतर! अवतर! संवौषट्! (आह्वाननम्)

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुसमूह! श्रीविद्यमानविंशतितीर्थंकर समूह! श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीसमूह!

अत्र तिष्ठ! तिष्ठ! ठ:! ठ:! (स्थापनम्)

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुसमूह! श्रीविद्यमानविंशतितीर्थंकर समूह! श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीसमूह!

अत्र मम सन्निहितो भव! भव! वषट्! (सन्निधिकरणम्)


अनादिकाल से जग में स्वामिन्, जल से शुचिता को माना |

शुद्ध-निजातम सम्यक्-रत्नत्रय-निधि को नहिं पहिचाना ||

अब निर्मल-रत्नत्रय-जल ले, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्य: श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य: जन्म-जरा-मृत्यु विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।१।


भव-आताप मिटावन की, निज में ही क्षमता समता है |

अनजाने अब तक मैंने, पर में की झूठी ममता है ||

चंदन-सम शीतलता पाने, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

संसारताप-विनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।२।


अक्षय-पद बिन फिरा जगत की, लख चौरासी योनी में |

अष्ट-कर्म के नाश करन को, अक्षत तुम ढिंग लाया मैं ||

अक्षय-निधि निज की पाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।३।


पुष्प-सुगन्धी से आतम ने, शील-स्वभाव नशाया है |

मन्मथ-बाणों से बिंध करके, चहुँ-गति दु:ख उपजाया है ||

स्थिरता निज में पाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

कामबाण-विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।४।


षट् रस-मिश्रित भोजन से, ये भूख न मेरी शांत हुर्इ |

आतमरस अनुपम चखने से, इन्द्रिय-मन-इच्छा शमन हुर्इ ||

सर्वथा भूख के मेटन को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।५।


जड़ दीप विनश्वर को अब तक, समझा था मैंने उजियारा |

निज-गुण दरशायक ज्ञान-दीप से, मिटा मोह का अंधियारा ||

ये दीप समर्पित करके मैं, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।६।


ये धूप अनल में खेने से, कर्मों को नहीं जलायेगी |

निज में निज की शक्ति-ज्वाला, जो राग-द्वेष नशायेगी ||

उस शक्ति-दहन प्रगटाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।७।


पिस्ता बदाम श्रीफल लवंग, चरणन तुम ढिंग मैं ले आया |

आतमरस-भीने निजगुण-फल, मम मन अब उनमें ललचाया ||

अब मोक्ष महाफल पाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य:

मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।८।


अष्टम-वसुधा पाने को, कर में ये आठों द्रव्य लिये |

सहज-शुद्ध स्वाभाविकता से, निज में निज-गुण प्रगट किये ||

ये अर्घ समर्पण करके मैं, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |

विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ ||

ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्य: अनर्घ्य पद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।९।


जयमाला


देव-शास्त्र-गुरु, बीस-जिन, सिद्ध-अनंतानंत |

गाऊँ गुण-जयमालिका, भव-दु:ख नशें अनंत ||


(छन्द भुजंगप्रयात)

नसे घातिया-कर्म अरिहंत देवा, करें सुर-असुर नर मुनि नित्य सेवा |

दरश-ज्ञान-सुख-बल अनंत के स्वामी, छियालीस गुणयुत महार्इश नामी |

तेरी दिव्य-वाणी सदा भव्य-मानी, महामोह-विध्वंसिनी मोक्षदानी |

अनेकांतमय द्वादशांगी बखानी, नमौं लोकमाता श्री जैनवाणी |

विरागी अचारज उवज्झाय साधू, दरश ज्ञान भंडार समता अराधू |

नगन वेशधारी सु एकाविहारी, निजानंद मंडित मुकतिपथ प्रचारी |

विदेहक्षेत्र में तीर्थंकर बीस राजें, विहरमान वंदूँ सभी पाप भाजें |

नमूँ सिद्ध निर्भय निरामय सुधामी, अनाकुल समाधान सहजाभिरामी |


(चौबोला छन्द)

देव-शास्त्र-गुरु बीस-तीर्थंकर, सिद्ध हृदय-बिच धर ले रे |

पूजन ध्यान गान-गुण करके, भवसागर जिय तर ले रे ||


ओं ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठभ्य:

जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।


(जोगीरासा छन्द)

भूत-भविष्यत्-वर्तमान की, तीस चौबीसी मैं ध्याऊँ |

चैत्य-चैत्यालय कृत्रिमाकृत्रिम, तीन-लोक के मन लाऊँ ||


ओं ह्रीं त्रिकालसम्बन्धी तीस चौबीसी, त्रिलोकसम्बन्धी कृत्रिमाकृत्रिम चैत्य-चैत्यालयेभ्य: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।


चैत्यभक्ति आलोचन चाहूँ कायोत्सर्ग अघनाशन हेत |

कृत्रिमा-कृत्रिम तीन लोक में, राजत हैं जिनबिम्ब अनेक ||

चतुर निकाय के देव जजैं, ले अष्टद्रव्य निज-भक्ति समेत |

निज-शक्ति अनुसार जजूँ मैं, कर समाधि पाऊँ शिव-खेत ||

ओं ह्रीं त्रिलोकसम्बन्धी समस्त-कृत्रिमाकृत्रिमचैत्यालय-सम्बन्धी जिनबिम्बेभ्य: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।


पूर्व-मध्य-अपराह्न की बेला, पूर्वाचार्यों के अनुसार |

देव-वंदना करूँ भाव से, सकल-कर्म की नाशनहार ||

पंच महागुरु सुमिरन करके, कायोत्सर्ग करूँ सुखकार |

सहज स्वभाव शुद्ध लख अपना, जाऊँगा अब मैं भवपार ||


अथ पौर्वाह्निक/माध्याह्निक/अपराह्निक देववंदनायां पूर्वाचार्यानुक्रमेण सकल-कर्मक्षयार्थं कायोत्सर्गं करोम्यहम्।


(पुष्पांजलिं क्षेपण कर नौ बार णमोकार मंत्र जपें)

© Sarvodaya Ahimsa

Listen to Dev Shashtra Guru Poojan Samuchya now!

Over 10k people are enjoying background music and other features offered by Stavan. Try them now!

Similar Songs
Central Circle

Contribute to the biggest Jain's music catalog

Over 10k people from around the world contribute to creating the largest catalog of lyrics ever. How cool is that?

Charity Event 1Charity Event 2Charity Event 3Charity Event 3

दान करे (Donate now)

हम पूजा, आरती, जीव दया, मंदिर निर्माण, एवं जरूरतमंदो को समय समय पर दान करते ह। आप हमसे जुड़कर इसका हिस्सा बन सकते ह।